भारत के साउथ अफ्रीका दौरे में हुआ बदलाव, अब इतने T20I मैच भी होंगे; चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साउथ अफ्रीका दौरे में बदलाव हुआ है। अब तीन T20I मैच भी खेल जाएंगे। भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका में एक अतिरिक्त सप्ताह तक रुकना पड़ेगा।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने इस साल के अंत में भारतीय महिला टीम के साउथ अफ्रीका दौरे के कार्यक्रम में गुरुवार को संशोधन किया ताकि एक टेस्ट और तीन वनडे के साथ तीन टी20 टी20 इंटरनेशनल मैच को भी इसमें शामिल किया जा सके। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एकमात्र टेस्ट मैच नौ से 12 दिसंबर तक खेला जाएगा। इसके बाद 16 से 22 दिसंबर के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज आयोजित होगी। भारतीय महिला टीम साउथ अफ्रीका में एक अतिरिक्त सप्ताह तक रुकेगी और 26 से 30 दिसंबर के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। टी20 मुकाबले बेनोनी और पोशेफ्स्ट्रूम में खेले जाएंगे।
चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी का मौका मिलेगा
सीएसए का मानना है कि यह सीरीज दोनों टीमों के लिए फरवरी में श्रीलंका में आयोजित होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी का बेहतरीन मौका होगी। सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) फोलेट्सी मोसेकी ने एक बयान में कहा, ''हमें भारत के साउथ अफ्रीका दौरे के संशोधित कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए प्रसन्नता हो रही है। त्योहारों के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज को शामिल करने से हमारी महिला टीम को अगले वर्ष की शुरुआत में श्रीलंका में होने वाली पहली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की सर्वश्रेष्ठ तैयारी का मौका मिलेगा।''
भारतीय टीम का पिछला दौरा ऐसा रहा था
उन्होंने कहा, ''भारत विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीम में से एक है। तीनों प्रारूपों में उनके खिलाफ खेलने का मौका हमारे लिए बेहद अहम होगा क्योंकि हम एक और बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे हैं।'' भारतीय महिला टीम ने इस साल मार्च-अप्रैल में साउथ अफ्रीका का दौरा किया था जहां उसे पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दोनों टीमें इंग्लैंड में आयोजित महिला टी20 विश्व कप में आमने-सामने हुईं जिसमें साउथ अफ्रीका ने भारत को हराकर उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया।
भारत ने लॉर्ड्स में किया ऐतिहासिक कारनामा
भारत ने पिछले महीने लार्ड्स में ऐतिहासिक महिला टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रन से हराया। लॉर्ड्स में पुरुषों का पहला टेस्ट मैच होने के 142 साल बाद महिला टेस्ट मैच हुआ था। भारत की जीत की नींव स्मृति मंधाना और तीसरे दिन यादगार शतक जड़ने वाली यस्तिका भाटिया ने रखी। क्रांति गौड़ ने पहली पारी में पांच विकेट लेकर भारत को महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई और लॉर्ड्स के 'ऑनर बोर्ड' पर अपना नाम दर्ज कराया। उससे पहले भारत महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप चरण से आगे बढ़ने में नाकाम रहा था जबकि इंग्लैंड को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।



