Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Indian women Cricket team to travel to South Africa for 5 match T20 series in April CSA Announce Full Schedule
T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का होगा असली टेस्ट, साउथ अफ्रीका दौरे का ऐलान

T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का होगा असली टेस्ट, साउथ अफ्रीका दौरे का ऐलान

संक्षेप:

ICC Women's T20 World Cup 2026 से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम का असली टेस्ट तब होगा, जब टूर्नामेंट की फाइनल तैयारी से पहले भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। इस दौरे का ऐलान हो गया है।

Jan 21, 2026 06:08 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ICC Women's T20 World Cup 2026 से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक कठिन टेस्ट से गुजरेगी। ये टेस्ट टूर्नामेंट की अंतिम तैयारियों के लिए बेहद अहम है। ये टेस्ट है भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका का दौरा, जिसका ऐलान हो चुका है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज के शेड्यूल का ऐलान क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कर दिया है, जो कि टी20 वर्ल्ड कप 2025 से पहले भारत की सेकेंड लास्ट सीरीज होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने मंगलवार 20 जनवरी को इस बात की घोषणा की है कि भारतीय महिला टीम पांच मैचों की अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज खेलने के लिए अप्रैल में साउथ अफ्रीका आएगी। पांच मैचों की ये टी20 सीरीज 17 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि 27 अप्रैल को इस सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। डरबन, जोहानिसबर्ग और बेनोनी में इस सीरीज के मुकाबले खेले जाएंगे।

पहला और दूसरा मैच इंडिया और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच डरबन में 17 और 19 अप्रैल को खेला जाएगा, जबकि तीसरा और चौथा मैच जोहानिसबर्ग में 22 और 25 अप्रैल को दोनों टीमों के बीच आयोजित होगा। वहीं, इस पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच बेनोनी में 27 अप्रैल को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंग्लैंड में भी एक छोटी सीरीज खेलनी है।

इंग्लैंड में 12 जून से शुरू हो रहे आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले दक्षिण अफ्रीका टीम की यह आखिरी सीरीज होगी। भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप की मेजबान टीम के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज टूर्नामेंट से पहले खेलेगी। मई के आखिरी और जून के पहले सप्ताह में ही ये सीरीज खत्म हो जाएगी, जहां टीम इंडिया अपनी अंतिम तैयारियों को दुरुस्त करना चाहेगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |