'हमारे लिए टूर्नामेंट...', मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने पर भारतीय टीम का पहला रिएक्शन आया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत ने एक बार फिर मोहसिन नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। लगातार दूसरे साल ऐसा हुआ। पिछली बार पुरुष टीम जबकि इस बार महिला टीम ने नकवी को ठेंगा दिखाया।

Mohsin Naqvi and Indian Women Cricket Team
मोहसिन नकवी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फाइल फोटो)

एशिया कप ट्रॉफी को लेकर गतिरोध लगातार दूसरे साल भी जारी रहा। भारत ने रविवार को दुबई में महिला एशिया कप 2026 जीतने के बाद मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड आठवां खिताब जीता। भारतीय खिलाड़ी पुरस्कार वितरण समारोह के लिए भारतीय खिलाड़ी मैदान पर नहीं आईं। पिछले साल सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय पुरुष टीम ने नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी और मेडल लेने से इनकार कर दिया था। नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष हैं। वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन और पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं। नकवी अपने भारत विरोधी बयानों के कारण चर्चा में रहे हैं। नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने पर भारतीय टीम का पहला रिएक्शन आया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि यह भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का फैसला था।

'हमारे लिए टूर्नामेंट खत्म हो गया'

मजूमदार मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''यह फैसला बीसीसीआई ने लिया। हम उस पर कायम हैं। हमारे लिए टूर्नामेंट खत्म हो गया है। हम चैंपियन हैं। यह काफी है। हमारे लिए ऑफिशियली टूर्नामेंट खत्म हो चुका है। बड़े बोर्ड पर लिखा था कि भारत एशिया कप 2026 का चैंपियन है। हमें खुशी है कि हम चैंपियन बने। अब हमें एशियन गेम्स 2026 का इंतजार है।'' वहीं, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए कहा, ''अब वजह इसके लिए कुछ दूसरी नहीं है। यहां मैं कोई बड़ी चीज नहीं बोलने जा रहा हूं। हमारा एक ही मकसद था कि जो पहलगाम में हुआ था अप्रैल 2025 में उसके बाद हमारी कुछ दिक्कतें उनसे थीं। उसके बाद हमारे पाकिस्तान के साथ रिश्ते खराब हो गए। हम नहीं चाहते थे कि पाकिस्तान के साथ कोई गेम खेलें। बावजूद इसके BCCI ने सेंट्रल गवर्नमेंट की पॉलिसी को फॉलो किया और हम खेले।"

श्रीलंकाई टीम ने नकवी से लिया चेक

सचिव ने आगे कहा, ''हमारा भारत का हर खिलाड़ी और हर देशवासी नेशन इज फर्स्ट पॉलिसी अपनाता है। पूरा देश यह मानता है कि हम ऐसे शख्स से ट्रॉफी नहीं लेंगे जो हमारे देश के खिलाफ युद्ध की बात कहता है। उनसे हम लोग कैसे ट्रॉफी ले सकते है? इसीलिए पुरुष टीम के समय पर भी जब एशिया कप का चैंपियन भारत हुआ तो हमने ट्रॉफी नहीं ली और आज महिला दल भी चैंपियन बना तो हम ट्रॉफी लेने नहीं गए।'' भारतीय पुरुष टीम ने पिछले साल ट्रॉफी के बिना ही मंच पर जश्न मनाया था। इस बार बीसीसीआई सचिव द्वारा नंदनी शर्मा को बेस्ट फील्डिंग का मेडल दिए जाने के बाद भी भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी पुरस्कार वितरण समारोह के लिए मैदान पर नहीं लौटीं। श्रीलंकाई टीम ने नकवी से उपविजेता का चेक स्वीकार किया। नकवी ने श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू को पुरस्कार प्रदान करने के बाद तुरंत स्टेडियम छोड़ दिया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'हमारे लिए टूर्नामेंट...', नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने पर भारतीय टीम का रिएक्शन