भारत की टेस्ट टीम में नंबर 3 के बल्लेबाज को लेकर फंसा है पेच, कोच ने भी नहीं खोले पत्ते
भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने स्वीकार किया कि चेतेश्वर पुजारा के संन्यास लेने के बाद टीम ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए कई खिलाड़ियों को आजमाया है और अब समय आ गया है जब किसी को लंबा मौका दिया जाए।

टीम इंडिया को 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। इससे पहले टीम इंडिया के सामने एक बड़ी चुनौती नंबर 3 के बल्लेबाज को लेकर है। इस पोजिशन पर साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के बीच पेच फंसा हुआ है। यहां तक कि असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशे ने भी अभी पत्ते नहीं खोले हैं कि कौन अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा। रयान टेन डोएशे ने स्वीकार किया कि चेतेश्वर पुजारा के संन्यास लेने के बाद टीम ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए कई खिलाड़ियों को आजमाया है और अब समय आ गया है, जब साई सुदर्शन या देवदत्त पडिक्कल को बल्लेबाजी के इस महत्वपूर्ण स्थान पर लंबी अवधि तक मौका दिया जाए।
पुजारा ने 2025 में संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन उन्होंने भारत की तरफ से अपना अंतिम टेस्ट मैच 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के रूप में खेला था। इसके बाद से शुभमन गिल, पडिक्कल, सुदर्शन, करुण नायर और वाशिंगटन सुंदर को इस नंबर पर आजमाया जा चुका है। सुदर्शन ने छह टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए और उनका औसत 27 से थोड़ा अधिक रहा है।
डोएशे ने गुरुवार को मुल्लांपुर में होने वाले टेस्ट मैच से पहले संवाददाताओं से कहा, ''उस नंबर पर कई बल्लेबाजों को आजमाया गया है, जो आदर्श स्थिति नहीं है। हमें उस नंबर के दावेदारों पर विचार करना चाहिए और किसी एक को लंबे समय तक उस पर बनाए रखना चाहिए।'' सुदर्शन और पडिक्कल दोनों ने नेट पर जमकर अभ्यास किया है, लेकिन डोएशे ने यह खुलासा नहीं किया कि इनमें से किस को मौका मिलेगा।
स्लिप में फील्डिंग पर गौर करने पर भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इनमें से किस खिलाड़ी को चुना जाएगा। पडिक्कल पहले केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल के साथ स्लिप में खड़े नज़र आए। राहुल के नेट पर जाने के बाद उनकी जगह सुदर्शन ने स्लिप में कैच का अभ्यास किया। नेट पर अभ्यास के दौरान सुदर्शन का फिर से अपने बल्ले पर नियंत्रण नहीं रहा और वह उनके हाथ से छूटकर पीछे चला गया। आईपीएल में दो बार वह इस तरह से हिटविकेट हो गए थे।
डोएशे ने कहा, ''यह बल्लेबाजी क्रम में बेहद मुश्किल है, लेकिन महत्वपूर्ण स्थान है। देव घरेलू क्रिकेट में सभी फॉर्मेट में ढेरों रन बनाकर आए हैं और साई ने भी आईपीएल में गुजरात के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। इसलिए दोनों ही अच्छी फॉर्म में हैं। जिस बल्लेबाज को भी इस नंबर के लिए चुना जाएगा, हमें उस पर भरोसा करना होगा। अभी हमें एक ही टेस्ट मैच खेलना है और फिर दो महीने तक कोई टेस्ट मैच नहीं है। उसके बाद दो टेस्ट मैच हैं और फिर कुछ समय तक कोई मैच नहीं है। ऐसे में स्थिति मुश्किल हो जाती है और हमें इस बात को ध्यान में रखना होगा।''
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के कार्यभार प्रबंधन पर भी चर्चा चल रही थी लेकिन डोएशे ने कहा कि वह पूरी तरह से फिट हैं। उन्होंने कहा, '' सिराज ने कल गेंदबाजी की, वह बिल्कुल ठीक लग रहे थे।'' डोएशे ने इसके साथ ही कहा कि मानव सुथार और हर्ष दुबे में से कोई एक ही कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर के साथ तीसरे स्पिनर के रूप में खेलेगा।
उन्होंने कहा, ''दोनों के टेस्ट मैच में खेलने की संभावना बहुत कम है। हमने अभी तक अंतिम एकादश को अंतिम रूप नहीं दिया है, लेकिन मुझे लगता है कि कुलदीप और वाशिंगटन खेलेंगे तथा उन दोनों में से कोई एक खेलेगा।'' डोएशे ने कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए संभावित संयोजन पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ''डब्ल्यूटीसी के वर्तमान चक्र में नौ महत्वपूर्ण टेस्ट मैच खेले जाएंगे और फाइनल में पहुंचने का यह हमारा आखिरी मौका है, जो इस समय हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।''
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



