भारतीय टीम ने ODI में बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड, 3 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को पछाड़ा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने कमाल कर दिया है। भारत की टीम ने इस सीरीज में कुल 45 छक्के जड़ दिए हैं जोकि एक रिकॉर्ड है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में इससे पहले कभी भी इतने छक्के नहीं लगे थे। भारत ने इंग्लैंड को पछाड़ा है।

Rohit sharma
रोहित शर्मा (फाइल फोटो)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने कमाल कर दिया है। भारत की टीम ने इस सीरीज में कुल 45 छक्के जड़ दिए हैं जोकि एक रिकॉर्ड है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में इससे पहले कभी भी इतने छक्के नहीं लगे थे। भारत ने ऐसा करके रिकॉर्ड बुक में बड़े अक्षरों में अपना नाम दर्ज कराया है। इस सीरीज से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड जिस टीम के पास था उसका नाम इंग्लैंड है। साल 2021 में इंग्लिश टीम ने भारत के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर ही कुल 37 छक्के जड़ दिए थे। पांच सालों तक यह तीन मैचों की वनडे सीरीज में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बना रहा, जिसे 3 अक्टूबर 2026 को भारत ने तोड़ दिया है।

ओवरऑल वनडे सीरीज (जिसमें पांच मैचों की सीरीज और तीन मैचों की सीरीज भी शामिल है) में भारत छक्का जड़ने के मामले में पांचवें नंबर पर है। एक वनडे द्विपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में ऑस्ट्रेलिया नंबर वन पर मौजूद है। साल 2013 में भारतीय सरजमीं पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 मैचों की वनडे सीरीज हुई थी, जिसमें कई रिकॉर्ड बने और टूटे थे। रोहित शर्मा का एक दोहरा शतक भी इसी सीरीज में आया था। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था जो आज तक बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ सभी 6 मैचों में कुल 66 छक्के जड़ दिए थे। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज की टीम है, जिसने साल 2015 में पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर पर 66 छक्के जड़ दिए थे। वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया की बराबरी की थी, लेकिन उसे तोड़ नहीं सकी थी। साउथ अफ्रीका इस सूची में तीसरे स्थान पर है। साल 2023 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई सीरीज में 5 मैचों में 55 छक्के जड़ दिए थे। यह मैच उनकी घरेलू सरजमीं पर हुआ था। इंग्लैंड इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है, जिसने साल 2019 में पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की थी और पांच मैचों की सीरीज में कुल 45 छक्के जड़ दिए थे। यह सीरीज इंग्लैंड में ही खेली गई थी। भारत तीन मैचों में 45 छक्कों के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। खास बात यह है कि टीम इंडिया ने कुल 3 मैचों में ही इतने छक्के जड़ दिए।

किसी ODI बाइलेटरल सीरीज में एक टीम द्वारा सबसे ज्यादा छक्के

66 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, भारत में 2013 (6 मैच)

66 वेस्टइंडीज़ बनाम इंग्लैंड, वेस्टइंडीज़ में 2019 (5 मैच)

55 साउथ अफ़्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ़्रीका में 2023 (5 मैच)

45 इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, इंग्लैंड में 2019 (5 मैच)

45 भारत बनाम वेस्टइंडीज़, भारत में 2026 (3 मैच)

इसके बाद 3 मैचों की सीरीज़ में सबसे ज़्यादा छक्के इंग्लैंड ने भारत के ख़िलाफ़ भारत में 2021 में लगाए थे (37 छक्के)।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारतीय टीम ने ODI में बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड, इंग्लैंड को छोड़ा पीछे