वैभव सूर्यवंशी पर 'तानाशाही का साया', 15 वर्षीय ओपनर के कोच ने गंभीर एंड कंपनी पर आरोप लगाया

लाइव हिन्दुस्तान
share

वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। सूर्यवंशी के बचपन के कोच भारतीय टीम मैनेजमेंट द्वारा युवा ओपनर को बाहर रखने से नाराज हैं।

Vaibhav Sooryavanshi and Gautam Gambhir
वैभव सूर्यवंशी और गौतम गंभीर (फाइल फोटो)

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक आठ T20I मैच खेले हैं। वह इंग्लैंड के अलावा जिम्बाब्वे और जापान में भारतीय जर्सी में उतरे। हालांकि, 15 वर्षीय ओपनर को भारतीय सरजमीं पर इंटरनेशनल मैच खेलने का चांस नहीं मिला है। सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में बेंच गर्म करते रह गए थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में भी अभी तक कोई मैच नहीं खेला। भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना रखी है और दो मैच बाकी हैं। सूर्यवंशी को लगातार प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर उनके बचपन के कोच मनीष ओझा का गुस्सा फूटा है। मनीष ने हेड कोच गौतम गंभीर एंड कंपनी पर सूर्यवंशी को लेकर तानाशाही दिखाने का आरोप लगाया है।

'बेंच पर बैठकर कोई खिलाड़ी…'

मनीष ने स्पोर्ट्स नाउ से कहा, ''मुझे लगता है कि अभी जो मैनेजमेंट है, वह एक तरह की तानाशाही दिखा रहा है। जिसके मन में जो आ रहा, वो किया जा रहा। अभी के भारतीय टीम मैनेजमेंट को लगता है कि वे खिलाड़ियों को बेंच पर बैठाकर तैयार करते हैं। बेंच पर बैठकर कोई खिलाड़ी न कभी बना है, न बनेगा। या तो उन्होंने मन बना लिया है कि इस बच्चे को मौका नहीं दिया जाएगा, उसे बाहर रखेंगे और उसे फ्रस्ट्रेट करेंगे। वह बाहर बैठकर पानी पिला रहा है।'' बाएं हाथ बल्लेबाज सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में ओपनिंग स्लॉट के लिए संजू सैमसन से प्रतिस्पर्धा चल रही है। गंभीर एंड कंपनी का फिलहाल सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी पर भरोसा कायम है। सैमसन ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।

गंभीर ने लिया था ये कठिन फैसला

सूर्यवंशी को डब इंग्लैंड में डेब्यू का मौका मिला था तो सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया था। गंभीर ने इसे अपने कोचिंग कार्यकाल का सबसे कठिन फैसला करार दिया था। गंभीर ने पिछले महीने मीडिया से बातचीत में कहा था, ''निश्चित रूप से यह कठिन था। मेरे कोचिंग कार्यकाल में शायद उन्हें इंग्लैंड में बाहर रखना सबसे कठिन फैसला था, खासकर उससे पहले उन्होंने जैसा प्रदर्शन किया था। लेकिन कई बार आपको खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म को भी ध्यान में रखना पड़ता है। गंभीर ने कहा, ''कोई खिलाड़ी विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' यूं ही नहीं बन जाता। उसमें प्रतिभा जरूर होती है। उसने काफी कुछ हासिल किया है।'' सूर्यवंशी के बारे में गंभीर ने कहा था कि उनसे साफ बातचीत हुई है कि उन्हें अपने मौके का इंतजार करना होगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव पर 'तानाशाही का साया', ओपनर के कोच ने गंभीर एंड कंपनी पर आरोप लगाया