हम भी पीछे हटने वाले नहीं हैं…, भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच के लिए वेस्टइंडीज के स्पिनर ने भरी हुंकार

लखनऊ, पांच अक्टूबर (भाषा)
share

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले अकील हुसैन ने भारतीय टीम को खतरनाकर बताया है, लेकिन चुनौती को स्वीकार भी किया है और हुंकार भरी है। मैच की पूर्व संध्या में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने क्या कुछ कहा पूरा पढ़िए।

Akeal Hosein
अकील हुसैन (फाइल फोटो)

वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन ने सोमवार को कहा कि भारतीय टीम बहुत खतरनाक है लेकिन उनकी टीम भी पीछे नहीं हटने वाली और वह इस चुनौती का इंतजार कर रही है।

भारतीय टीम ने तीन मैच की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-1 से शिकस्त दी और अब मंगलवार से यहां लखनऊ में होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में मेहमान टीम से भिड़ेगी।

भारत खतरनाक, लेकिन हम भी पीछे हटने वाले नहीं हैं

हुसैन ने मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''वे (भारत) जानते हैं कि हम किस तरह का क्रिकेट खेलते हैं। हम जानते हैं कि वे एक खतरनाक टीम हैं लेकिन हम भी पीछे नहीं हटने वाले हैं। ‘’ उन्होंने कहा, ''दोनों टीमें इस चुनौती का इंतजार कर रही हैं। यह सिर्फ इस बात पर निर्भर करता है कि कौन सबसे अच्छी योजना बनाता है और कौन उसे सबसे अच्छी तरह लागू करता है। हम उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करेंगे जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं। ‘’ हुसैन ने कहा कि बाएं हाथ के स्पिनर होने के नाते मजबूत खिलाड़ियों से भरे भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप के खिलाफ गेंदबाजी करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, ''मेरा मतलब है कि आप गेंदबाजी करने से डरते नहीं हैं, बल्कि आप उस चुनौती का आनंद लेते हैं। हम जानते हैं कि भारत के टी20 के शीर्ष खिलाड़ी शीर्ष तीन में शामिल हैं। ''

पावरप्ले में स्पिनर्स के लिए गेंदबाजी करना डरावना होता है

उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि सामान्य तौर पर पावरप्ले में गेंदबाजी करना काफी डरावना होता है, खासकर जब आप स्पिनर हों। पिच पर आपके पास काम करने के लिए कम जगह होती है और फिर आपके दो खिलाड़ी बाहर होते हैं। जब आपके पास अच्छी बल्लेबाजी वाली पिचें हों और ये खिलाड़ी ऊंचे स्ट्राइक रेट से रन बनाते हों तो यह और भी मुश्किल हो जाता है। ''

भारत के खिलाड़ियों का बहुत सा डाटा उपलब्ध है

वेस्टइंडीज के स्पिनर ने कहा, ''लेकिन इसके साथ ही बहुत सारा डेटा उपलब्ध है, भले ही मैंने इन खिलाड़ियों के खिलाफ बहुत ज्यादा नहीं खेला हो, बहुत सारा डेटा उपलब्ध है इसलिए आप अपनी योजना बना सकते हैं, आपके पास कुछ विकल्प हो सकते हैं जिन्हें आप लेकर आना चाहते हैं। ''

हुसैन मंगलवार को अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों के अनुसार ढलना और योजनाओं को लागू करना किसी भी गेंदबाज के लिए महत्वपूर्ण है। देखना होगा अपने इस खास मुकाबले में वे क्या कमाल दिखाते हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़हम भी पीछे हटने वाले नहीं हैं…, पहले टी-20 मैच के लिए WI स्पिनर ने भरी हुंकार