चैंपियंस ट्रॉफी तक ऐसा करना चाहती है भारतीय टीम, उपकप्तान बनने के पहली बार बोलीं शेफाली वर्मा

रायपुर, भाषा
share

शेफाली वर्मा को हाल ही में भारत की महिला टी20 टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया। वह पहली बार जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में इस जिम्मेदारी के साथ उतरेंगी। यह सीरीज शुक्रवार से रायपुर में शुरू होने जा रही है।

Shafali Verma
शेफाली वर्मा (फाइल फोटो)

उपकप्तान शेफाली वर्मा ने गुरुवार को कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले साल की शुरुआत में घरेलू मैदान पर होने वाली महिला चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए निर्भीक अंदाज में, लेकिन समझदारी के साथ क्रिकेट खेलना चाहती है। भारतीय महिला टीम पहली बार द्विपक्षीय सीरीज में जिम्बाब्वे का सामना करेगी। शुक्रवार (16 अक्टूबर) से शुरू होने जा रही यह टी20 सीरीज फरवरी में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट की तैयारियों का हिस्सा है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच रायपुर में तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दोनों टीम तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए वडोदरा जाएंगी।

'हम बस हर सीरीज के साथ अपने खेल में...'

सीरीज के पहले मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बात करते हुए शेफाली ने कहा, ''हमने इस बारे में चर्चा की है कि चैंपियंस ट्रॉफी तक हमें इस सीरीज में निडर होकर और समझदारी के साथ क्रिकेट खेलना है। हमने कई बैठकें की हैं इसलिए हर किसी को पता है कि उसे क्या करना है। हम बस हर सीरीज के साथ अपने खेल में लगातार सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं।'' हरमनप्रीत कौर के कप्तानी से हटने के बाद भारतीय टीम की अगुआई अब स्मृति मंधाना करेंगी जिन्हें सभी प्रारूपों की कप्तान नियुक्त किया गया है। शेफाली टी20 अंतरराष्ट्रीय में उप-कप्तान होंगी जबकि दीप्ति शर्मा को वनडे में उप-कप्तान नियुक्त किया गया।

'महिला क्रिकेट आज जिस मुकाम पर पहुंचा...'

पूर्व कप्तान हरमनप्रीत के बारे में शेफाली ने कहा, ''हरमन ने महिला क्रिकेट को काफी आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया है। महिला क्रिकेट आज जिस मुकाम पर पहुंचा है, उसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है।'' पिछले साल राष्ट्रीय टीम से बाहर रहने के बाद वनडे विश्व कप के दौरान टीम में वापसी करने वाली शेफाली ने कहा कि उन्हें खेल के विभिन्न पहलुओं पर की गई कड़ी मेहनत से फायदा हुआ है। उन्होंने कहा, ''जब मैं टीम से बाहर थी, तब मैंने अपने खेल का विश्लेषण किया। मुझे निरंतरता, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर काम करने की जरूरत थी। मैंने इन चीजों पर कड़ी मेहनत की और अब सब कुछ सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।''

'मैं पहले सोचा करती थी कि अगर मुझे...'

उन्होंने कहा, ''मैं 2021 से हरियाणा के लिए गेंदबाजी कर रही हूं इसलिए यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। मैं पहले सोचा करती थी कि अगर मुझे एक दिन भारत के लिए गेंदबाजी करनी पड़ी तो मुझे उसके लिए खुद को कैसे तैयार करना चाहिए। मानसिक रूप से मैं पहले से ही इसकी तैयारी कर रही थी।'' शेफाली ने कहा कि टीम को एशिया कप और एशियाई खेलों में मध्यक्रम बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स की ज्यादा कमी महसूस नहीं हुई और इस स्थान पर नए खिलाड़ियों को आजमाया जाएगा। उन्होंने कहा, ''जेमी (जेमिमा) चोट से उबर रही हैं, लेकिन एशिया कप और एशियाई खेलों में हमें उनकी कमी ज्यादा महसूस नहीं हुई। ऋचा (घोष) और हरमन (हरमनप्रीत कौर) ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह शानदार था। अब निकी (प्रसाद) भी टीम में आई हैं। उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगी और हम इस स्थान पर खिलाड़ियों को आजमाते रहेंगे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़चैंपियंस ट्रॉफी तक ऐसा करना चाहते हैं, उपकप्तान बनने के पहली बार बोलीं शेफाली