चैंपियंस ट्रॉफी से पहले 6 टी20 मैच का पूरा फायदा उठाना चाहेगी भारतीय टीम, कप्तान बनने के बाद पहली बार बोलीं मंधाना

रायपुर, 14 अक्टूबर (भाषा)
share

भारतीय महिला टीम की नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना ने बुधवार को पहली बार टीम के बारे में बात की है। उन्होंने टीम की आगे की प्लानिंग के बारे में बात करते हुए कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बचे हुए 6 टी-20 मैचों में वूमेन इन ब्लू पूरा फायदा उठाना चाहेगी।

Smriti Mandhana
स्मृति मंधाना (फाइल फोटो)

भारतीय महिला टीम की नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम अगले साल होने वाली शुरूआती महिला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले होने वाले छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी।

मंधाना शुक्रवार से रायपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर भारतीय टीम की अगुआई करेंगी। इसके बाद दोनों टीम के बीच तीन वनडे मैच भी खेले जाएंगे। इस बीच एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय महिला टीम बृहस्पतिवार को पुरुष टीम के साथ नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों सम्मानित होने के कार्यक्रम में हिस्सा लेगी। मंधाना ने रायपुर में पत्रकारों से कहा, ''जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली द्विपक्षीय श्रृंखला खेलना काफी रोमांचक है। हम पहली बार उनके खिलाफ खेलेंगे। ‘’ उन्होंने कहा, ''कभी-कभी जिम्बाब्वे और अन्य एसोसिएट देशों के साथ खेलने पर लगता है कि आप उनसे भी काफी कुछ सीख सकते हैं क्योंकि वे अपने क्रिकेट का भरपूर आनंद लेते हैं। ''

टी-20 क्रिकेट में भारतीय टीम को सुधार की जरूरत

मंधाना ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बचे हुए शेष टी-20 मैचों में टीम इंडिया पूरी तरह फायदा उठाना चाहेगी और अपनी कमियों पर भी काम करेगी। मंधाना ने कहा ''कभी-कभी हम पेशेवर क्रिकेट में कई चीजों में उलझ जाते हैं। आप उनसे काफी कुछ सीख सकते हैं। लेकिन भारतीय टीम के तौर पर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हमारे पास छह टी20 मैच हैं। इसलिए हम अगले तीन महीनों में चैंपियंस ट्रॉफी तक अपनी तैयारियों के लिए कुछ मानक तय करना चाहेंगे कि भारतीय टीम के तौर पर हमें किस तरह आगे बढ़ना है।'' मंधाना ने कहा कि टी20 प्रारूप में भारतीय टीम को अभी कई क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ''पिछले डेढ़ साल में हमने विश्व कप जीता है, लेकिन टी20 प्रारूप में कुछ ऐसी चीजें थीं जिन पर हमें विशेष रूप से काम करने की जरूरत थी। ‘’ मंधाना ने कहा, ''हमें कई चीजों पर काम करना है और बहुत कुछ व्यवस्थित करना है। लेकिन मुझे लगता है कि आज अच्छी और सकारात्मक बातों पर चर्चा करने का दिन है। ‘’

बता दें कि हाल ही में टीम इंडिया की लंबे समय तक कप्तान रहीं हरनमप्रीत कौर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी थी। उनके इस्तीफे के कुछ ही घंटे बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्मृति मंधाना को महिला टीम का नया कप्तान नियुक्त करने की घोषणा कर दी थी। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज से स्मृति मंधाना अपना पूर्णकालिक कप्तानी करियर शुरू कर रही हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़चैंपियंस ट्रॉफी से पहले 6 टी20 मैच का पूरा फायदा उठाना चाहेगी भारतीय टीम: मंधाना