वेस्टइंडीज को सूट करती हैं भारतीय-श्रीलंकाई परिस्थितियां, दो बार इन्हीं पिचों पर बन चुका है चैंपियन

Feb 15, 2026 05:32 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साल 2026 का विश्व कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। भारत और श्रीलंका की परिस्थितियां वेस्टइंडीज को सूट करती हैं इतिहास इसकी गवाही देता है। टी-20 विश्व कप के इतिहास में वेस्टइंडीज ने अब तक दो बार विश्व कप का खिताब जीता है और इन्हीं परिस्थितियों में उसे जीत हासिल हुई है।

वेस्टइंडीज को सूट करती हैं भारतीय-श्रीलंकाई परिस्थितियां, दो बार इन्हीं पिचों पर बन चुका है चैंपियन

टी-20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल को 9 विकेट से हराकर यह कारनामा किया। वेस्टइंडीज की टीम ने विश्व कप में तीन जीत हासिल की है और अपने ग्रुप में 6 अंकों के साथ टॉप पर है और अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। कैरेबियाई टीम ने अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड को बुरी तरह हराया था। उसके बाद टीम ने अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड का घमंड चूर करते हुए 30 रनों से पटखनी दी है। कैरिबियाई टीम ने अपने तीसरे मैच में आज नेपाल को हरा दिया।

साल 2026 का विश्व कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। भारत और श्रीलंका की परिस्थितियां वेस्टइंडीज को सूट करती हैं इतिहास इसकी गवाही देता है। टी-20 विश्व कप के इतिहास में वेस्टइंडीज ने अब तक दो बार विश्व कप का खिताब जीता है और इन्हीं परिस्थितियों में उसे जीत हासिल हुई है। वेस्टइंडीज ने साल 2012 में टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2016 में भी वेस्टइंडीज ने विश्व का खिताब अपने नाम किया था और इस टूर्नामेंट में दो बार चैंपियन बनने वाली पहली टीम बनी थी।

वेस्टइंडीज ने साल 2012 में जब टी-20 विश्व कप का खिताब पहली बार अपने नाम किया था वह श्रीलंका की पिचों पर खेला गया था। उस पूरे संस्करण में वेस्टइंडीज का दबदबा देखा गया था। वेस्टइंडीज ने उस साल कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने को 36 रनों से हराया था।

वेस्टइंडीज की टीम ने भारत की सरजमीं पर भी कमाल का प्रदर्शन किया और 2016 के टी-20 विश्व कप को ऐतिहासिक बना दिया। कैरिबियाई टीम ने भारत में खेले गए 2016 के विश्व कप में फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को चार विकेट से हराया था। यह वही मुकाबला था जब वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज कार्लोस ब्रेथबेट ने बेन स्टोक्स के आखिरी ओवर में चार गेंदों में चार छक्के जड़ दिए थे और मैच फिनिश कर दिया था। वेस्टइंडीज ने उस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को भी बहुत दुख पहुंचाया था। टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट में कैरिबियाई टीम ने सेमीफाइनल में हराकर लाखों दर्शकों को निराश कर दिया था।

2026 के विश्व कप में अब जब वेस्टइंडीज की टीम सुपर-8 में पहुंच गई है और विश्व कप भारतीय-श्रीलंकाई परिस्थितियों में खेला जा रहा है तो वेस्टइंडीज की टीम के लिए एक बार फिर विश्व कप जीतने की संभावना बन सकती है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कैरिबियाई टीम क्या फिर से इतिहास रच सकती है या नहीं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।