मानव सुथार ने इंग्लिश काउंटी में झटके 7 विकेट, वारविकशर ने हैम्पशर को पारी और 129 रन से रौंदा

भाषा, साउथम्पटन
Follow us on Google News
share

मानव सुथार ने वारविकशर के लिए खेलते हुए सात विकेट चटकाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने हैम्पशर के खिलाफ पारी और 129 रन से जीत दर्ज की।

Manav Suthar
मानव सुथार

भारत के युवा स्पिनर मानव सुथार ने इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप के शीर्ष डिविजन के मैच में सात विकेट झटककर वारविकशर को हैम्पशर के खिलाफ पारी और 129 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वारविकशर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 398 रन बनाए, जिसके जवाब में हैम्पशर की टीम पहली पारी में 115 और दूसरी पारी में 154 रन पर सिमट गई। मैच तीन दिन के भीतर समाप्त हो गया। श्रीलंका में भारतीय टीम के प्रतिनिधित्व के लिए रवाना होने से पहले सुथार ने वारविकशर के लिए अपने शुरुआती दो मैचों में 11 विकेट लिए थे। वापसी के बाद उन्होंने उसी लय को बरकरार रखते हुए कुल 38.3 ओवर में 94 रन देकर सात विकेट हासिल किए। पहली पारी में उन्होंने 15 ओवर में 42 रन देकर तीन और दूसरी पारी में 23.3 ओवर में 52 रन देकर चार विकेट झटके।

नबी ने लिए दो विकेट

लंदन के 'द ओवल' में खेले गए एक अन्य मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने सरे की जीत में योगदान दिया। सरे ने यॉर्कशर को एक विकेट से हराया। नबी ने दोनों पारियों में एक-एक विकेट हासिल किया। उनका पहला काउंटी विकेट भारतीय टेस्ट टीम के साथी कुलदीप यादव का रहा। लक्ष्य का पीछा करते हुए नबी ने अंत में एक छक्का भी लगाया जिससे सरे जीत के और करीब पहुंच गया। राष्ट्रीय टीम में वापसी की दौड़ से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल ने नॉर्थम्पटनशर के लिए नौ विकेट चटकाये लेकिन उनका शानदार प्रदर्शन टीम को जीत नहीं दिला सका। डरहम ने डिविजन-दो के मुकाबले में नॉर्थम्पटनशर को 153 रन से शिकस्त दी।

चहल को मिले नौ विकेट

डरहम ने दोनों पारियों में 205 और 261 रन बनाए। नॉर्थम्पटनशर ने पहली पारी में 263 रन बनाकर बढ़त हासिल की, लेकिन 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में महज 50 रन पर ढेर हो गई। छत्तीस वर्षीय चहल ने पहली पारी में 36 रन देकर चार और दूसरी पारी में 84 रन देकर पांच विकेट लिए। दूसरी पारी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स को उनकी खूबसूरत लेग-ब्रेक गेंद पर बोल्ड करना उनके प्रदर्शन का खास आकर्षण रहा। चहल ने अब तक तीन प्रथम श्रेणी मैचों में 14 विकेट लिए हैं जबकि रॉयल लंदन कप के सात लिस्ट-ए मुकाबलों में उनके नाम 15 विकेट हैं। इसी मुकाबले से डरहम के लिए पहली बार उतरे मयंक अग्रवाल ने 36 और 48 रन की पारियां खेलीं। दूसरी पारी में उन्होंने स्टोक्स के साथ 89 रन की साझेदारी भी की।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़मानव सुथार ने इंग्लिश काउंटी में झटके 7 विकेट, वारविकशर ने हैम्पशर को रौंदा