T20I चेज में सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने वाले भारतीय, शिवम दुबे ने युवराज सिंह को पछाड़ा

Mar 02, 2026 07:57 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शिवम दुबे भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर-8 मैच में नाबाद लौटे। ऑलराउंडर दुबे ने 19वें ओवर में उतरने के बाद दो चौके लगाए। भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की।

T20I चेज में सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने वाले भारतीय, शिवम दुबे ने युवराज सिंह को पछाड़ा

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत ने वेस्टइंडीज को सुपर-8 मैच में पांच विकेट से हराने के बाद सेमीफाइनल में एंट्री मारी। संजू सैमसन (नाबाद 97) की यादगार पारी की बदौलत भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 196 रनों का ऐतिहासिक टारगेट चार गेंद बाकी रहते चेज किया। यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत द्वारा चेज किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। सैमसन के अलावा ऑलराउंडर शिवम दुबे भी नाबाद लौटे। उन्होंने चार गेंदों का सामना करने के बाद आठ रन बनाए। 19वें ओवर में बैटिंग करने उतरे दुबे ने दो चौके लगाकर भारत के ऊपर से आखिरी ओवर का प्रेशर काम किया। सैमसन ने 20वें ओवर में छक्का और चौका लगाकर जीत दिलाई।

शिवम दुबे ने युवराज सिंह को पछाड़ा

शिवम दुबे ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चेज के दौरान सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में युवराज सिंह को पछाड़ दिया है। दुबे अभी तक 10 बार नाबाद लौटे और हर मर्तबा भारत ने जीत दर्ज की। पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर युवराज 9 बार नाबाद रहे और भारत ने हर बार विजयी परचम फहराया। T20I चेज में सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने का भारतीय रिकॉर्ड दिग्गज एमएस धोनी के नाम दर्ज है। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने 20 मर्तबा नाबाद लौटे और टीम ने 15 बार जीत हासिल की। उनके बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जो 18 बार नाबाद रहे। कोहली जब भी नाबाद लौटे तो भारत को जीत नसीब हुई। वह T20I और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

T20I चेज में सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने वाले भारतीय (जीत)

20 बार - एमएस धोनी (15)

18 बार - विराट कोहली (18)

14 बार - दिनेश कार्तिक (13)

11 बार - हार्दिक पांड्या (10)

10 बार - शिवम दुबे (10)

10 बार - सूर्यकुमार यादव (10)

10 बार - रोहित शर्मा (7)

9 बार - युवराज सिंह (9)

8 बार - तिलक वर्मा (8)

8 बार - ऋषभ पंत (8)

कोच को पसंद आए दुबे के दो चौके

टीम इंडिया के हेड कोच शिवम दुबे के दो चौके काफी पसंद आए। उन्होंने वेस्टइंडीज मैच के बाद कहा कि दुबे ने 19वें ओवर चौके नहीं लगाए होते तो सैमसन की 97 रन की मैच विजेता पारी की कोई बात नहीं कर रहा होता। गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''मुझे खुशी है कि आप सभी के योगदान के बारे में बात कर रहे हैं क्योंकि कई वर्षों से हम केवल कुछ विशेष योगदानों के बारे में ही बात करते रहे हैं। यह एक टीम गेम है और यह हमेशा टीम गेम ही रहेगा।'' उन्होंने कहा, ''मेरे लिए शिवम के दो चौके भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने संजू के 97 रन, क्योंकि अगर उसने वे दो चौके नहीं लगाए होते तो आप उस (97 रन की पारी) के बारे में बात भी नहीं करते।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।