कल विराट कोहली- रोहित शर्मा को पीछे छोड़ सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, सूर्या की करेंगे बराबरी?
भारत और जापान के बीच खेले जाने वाले ऐतिहासिक टी-20 मुकाबले में विराट कोहली को तीन खिलाड़ी पीछे छोड़ देंगे और सूर्यकुमार यादव की बराबरी करेंगे। यह मैच मंगलवार, 22 सितंबर को साढ़े 9 बजे से खेला जाएगा।

भारत और जापान के बीच कल, मंगलवार, 22 सितंबर को ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है। दोनों देशों के बीच पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में कदम रखते ही भारत के तीन खिलाड़ी विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे और सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर लेंगे।
विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे दुबे, अर्शदीप और तिलक
दरअसल, सानो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड में सुबह साढ़े 9 बजे से खेले जाने वाले मुकाबले में भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह अपनी 18वीं विपक्षी टीम के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। इन खिलाड़ियों ने 17-17 अपोनेंट के साथ पहले ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है और अब 18वीं विपक्षी टीम इनके सामने जापान है। तिलक वर्मा, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह के खेलने पर अभी तक कोई सस्पेंस भी नहीं आया है ऐसे में इन खिलाड़ियों के प्लेइंग XI का हिस्सा होने के भरपूर चांस हैं। अगर ये तीनों खिलाड़ी कल का ऐतिहासिक मुकाबला खेलते हैं तो ये विराट कोहली को पार कर जाएंगे। विराट कोहली ने अब तक कुल 17 विपक्षी टीमों के खिलाफ टी-20 अतराष्ट्रीय मैच खेले थे, लेकिन अब ये तीनों खिलाड़ी 18 विपक्षी टीमों के साथ खेले लेंगे। रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने भी कुल 17 ही विपक्षी टीमों के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल खेला है, ऐसे में ये खिलाड़ी इन दोनों दिग्गजों को भी पीछे छोड़ देंगे।
सूर्यकुमार यादव की करेंगे बराबरी, बुमराह- पटेल के लिए खास
भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा विपक्षी टीम के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने 18 टीमों के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला है। ऐसे में अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और तिलक वर्मा के पास सूर्या के रिकॉर्ड को बराबर करने का भी मौका होगा। अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह अगर प्लेइंग XI का हिस्सा होते हैं तो इन दोनों के लिए जापान टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 17वीं विपक्षी टीम होगी। वहीं, अभिषेक शर्मा के लिए 16वीं हो सकती है। बुमराह और पटेल ने अब तक 16 टीमों के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला है। वरुण चक्रवर्ती और ऋषभ पंत और के एल राहुल ने 15 टीमों के खिलाफ यह कारनामा किया है।
सबसे अधिक टीमों के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी
18- सूर्यकुमार यादव
17-विराट कोहली
17- हार्दिक पंड्या
17-तिलक वर्मा
17 - रोहित शर्मा
17- अर्शदीप सिंह
17 - शिवम दुबे
16 - अक्षर पटेल
16-जसप्रीत बुमराह
15 - अभिषेक शर्मा
15-वरुण चक्रवर्ती
15-ऋषभ पंत
15- केएल राहुल


