विजडन पुरस्कारों में भारतीय क्रिकेटरों का बजा डंका, झोली में आए 9 में से 7 अवॉर्ड

Apr 14, 2026 01:27 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारतीय क्रिकेटरों ने विजडन अल्मनैक 2026 पुरस्कारों में अपना दबदबा बनाते हुए 9 में से 7 पुरस्कार अपने नाम किए। इनमें दीप्ति शर्मा को वर्ष की महिला क्रिकेटर और अभिषेक शर्मा को वर्ष का टी20 क्रिकेटर चुना गया।

विजडन पुरस्कारों में भारतीय क्रिकेटरों का बजा डंका, झोली में आए 9 में से 7 अवॉर्ड

भारतीय क्रिकेटरों ने विजडन अल्मनैक 2026 पुरस्कारों में अपना दबदबा बनाते हुए 9 में से 7 पुरस्कार अपने नाम किए। इनमें दीप्ति शर्मा को वर्ष की महिला क्रिकेटर और अभिषेक शर्मा को वर्ष का टी20 क्रिकेटर चुना गया।

वर्ष के 5 क्रिकेटरों में 4 भारत के

शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा को पिछले साल इंग्लैंड में हुई टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने के कारण विजडन के वर्ष के पांच क्रिकेटरों में शामिल किया गया है।

भारतीय क्रिकेटरों के अलावा जिन अन्य देशों के खिलाड़ियों को पुरस्कार के लिए चुना गया उनमें ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क शामिल हैं, जिन्हें विश्व का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर चुना गया। उनके अलावा इंग्लैंड के बल्लेबाज हसीब हमीद थे को भी चार भारतीय खिलाड़ियों के साथ वर्ष के पांच सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में भी शामिल किया गया।

दीप्ति शर्मा वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर

दीप्ति को यह सम्मान पिछले साल आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में 22 विकेट लेने के लिए दिया गया। इस ऑलराउंडर के शानदार प्रदर्शन से भारतीय महिला टीम ने मुंबई में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला वैश्विक खिताब जीता था। दीप्ति ने 9 मैचों में 3 अर्धशतकों की मदद से 215 रन भी बनाए थे।

अभिषेक शर्मा वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर

अभिषेक ने 2025 के सत्र में शानदार प्रदर्शन किया। इस सत्र में उन्होंने 21 मैचों में 193 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 859 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।

शुभमन गिल को सिंगल टेस्ट में बेस्ट परफॉर्मेंस की ट्रॉफी

पिछले साल टेस्ट श्रृंखला के लिए इंग्लैंड के दौरे के दौरान भारतीय टेस्ट कप्तान गिल ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए 754 रन बनाए और पांच मैचों की श्रृंखला को 2-2 से ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई।

किसी एक टेस्ट मैच में बेस्ट परफॉर्मेंस का द विजडन ट्रॉफी अवॉर्ड शुभमन गिल को इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में उनके दमदार प्रदर्शन के लिए मिला है। उस टेस्ट में गिल ने 430 रन बनाए थे और भारत ने उसमें जीत हासिल की थी।

ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा का भी नाम

विजडन अवॉर्ड जीतने वाले रविंद्र जड़ेजा ने भी पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। 5 टेस्ट मैच की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर रही थी। जडेजा ने सीरीज में 5 बार फिफ्टी प्लस की पारी खेली थी, जिसमें मैनचेस्टर में खेली गई उनकी शतकीय पारी भी शामिल है। उन्होंने 86 के औसत से 516 रन बनाए थे।

लिस्ट में मोहम्मद सिराज भी

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एंडरसन-तेंडुलकर ट्रॉफी के लिए खेली गई इस श्रृंखला में सबसे अधिक 23 विकेट लिए जबकि पंत ने चौथे टेस्ट में लगी चोट के कारण पांचवें मैच से बाहर बैठने से पहले 479 रन बनाए थे। मैनचेस्टर में दूसरी पारी में पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर होने के बावजूद उन्होंने 54 रन बनाए।

(भाषा से इनपुट के साथ)

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।