Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Indian cricket team reaches Perth for the first ODI against Australia all eyes on Rohit Sharma and Virat Kohli
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के लिए पर्थ पहुंची भारतीय टीम, रोहित और कोहली पर सबकी नजरें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के लिए पर्थ पहुंची भारतीय टीम, रोहित और कोहली पर सबकी नजरें

संक्षेप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैच की सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम पर्थ पहुंच चुकी है। यहां 19 अक्टूबर को सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। सबकी नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर है जो चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।

Thu, 16 Oct 2025 01:36 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा, नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल सहित भारतीय एकदिवसीय टीम के प्रमुख सदस्य 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की श्रृंखला के लिए गुरुवार को पर्थ पहुंच गये।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कोहली, रोहित और गिल के अलावा पहले बैच के साथ यहां पहुंचने वाले अन्य खिलाड़ियों में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी के साथ-साथ सहयोगी स्टाफ के कुछ सदस्य शामिल थे।

मुख्य कोच गौतम गंभीर के अलावा टीम और कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्य गुरुवार दिन में टीम से जुड़ेंगे क्योंकि वे बुधवार को दिल्ली से शाम की उड़ान से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए थे।

वनडे श्रृंखला का पहला मैच पर्थ में रविवार को खेला जाएगा। उसके बाद अगले दो मैच एडिलेड (23 अक्टूबर) और सिडनी (25 अक्टूबर) में खेले जाएंगे। इसके बाद 29 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला शुरू होगी।

इस साल मार्च में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद रोहित और कोहली का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होने के कारण इस श्रृंखला को लेकर काफी चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि यह श्रृंखला इन दोनों खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर काफी महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें:तुम किसी और के लिए आए होगे, वो आ रहे होंगे; जसप्रीत बुमराह की पपराजी से बेरुखी
ये भी पढ़ें:ऑस्ट्रेलिया में IND vs AUS वनडे में सबसे ज्यादा रन; सचिन से आगे रोहित-कोहली

यह दोनों पहले ही टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन माना जा रहा है कि वे कम से कम 2027 वनडे विश्व कप तक खेलना जारी रखना चाहते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को नए कप्तान गिल का समर्थन हासिल है जिनका मानना है कि उनका अनुभव वनडे टीम के लिए काफी मायने रखता है।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |