T20 World Cup से बाहर होने के बाद टूटी कोच की खामोशी, बताया कैसे सुधरेगी टीम इंडिया की हालत

Bhasha, लंदन
Follow us on Google News
share

भारत के महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण से बाहर होने के बाद मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने स्वीकार किया कि टीम ने तीनों विभाग में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया और उसे T20 में अपनी रणनीति पर फिर से विचार करने की जरूरत है।

Harmanpreet Kaur

भारतीय टीम वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर पाई। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ग्रुप फेज से बाहर हो गई। इसके बाद टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कई कड़वे सच टीम को लेकर स्वीकार किए हैं। उन्होंने सबसे पहले तो यह कहा है कि टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और इस पूरे टूर्नामेंट में तीनों विभाग में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। दूसरी बात उन्होंने यह कही है कि भारत की टीम को क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट यानी T20 में अपनी रणनीति पर फिर से विचार करने की जरूरत है।

भारत को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की जरूरत थी, लेकिन उसकी टीम 170 रन का बचाव करने में नाकाम रही और लगातार दूसरी बार लीग चरण से आगे नहीं बढ़ पाई। मजूमदार ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ''हमें अपनी रणनीति या अपने टी20 खेल पर फिर से विचार करना होगा। हमें वास्तव में यह तय करना होगा कि हम किस संयोजन के साथ खेलने जा रहे हैं।''

भारत ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड पर आसान जीत दर्ज की, लेकिन दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से मिली हार ने कई कमियों को उजागर किया। मजूमदार ने कहा, ''अगर मुझे पूरे टूर्नामेंट में कुछ खास बातों पर ध्यान देना हो, तो मुझे लगता है कि हमें अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हमें बल्लेबाजी में भी थोड़ा आक्रामक होना होगा। ऐसा करने पर हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 से 20 रन अधिक बना सकते थे।''

हालांकि, भारतीय कोच ने कहा कि उनकी टीम ने चुनौती पूर्ण स्कोर बनाया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उनसे बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि हमने अच्छा स्कोर बनाया था। हमने पारी के अंत में लय भी हासिल कर ली थी और मुझे लगता है कि हमने इसे मैदान पर भी बरकरार रखा, लेकिन आखिर में ऑस्ट्रेलिया हमसे बेहतर टीम साबित हुई।''

लय में नहीं दिखी भारत की बल्लेबाजी

असल में पूरे टूर्नामेंट में भारत की बल्लेबाजी कभी भी लय में नहीं दिखी। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के नियमित योगदान के बावजूद मध्य क्रम के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में बार-बार नाकाम रहे। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 43 रन बनाए, लेकिन मजूमदार ने कहा कि सलामी बल्लेबाज इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे।

उन्होंने कहा, '' हम थोड़ा अधिक आक्रामक होकर खेल सकते थे। पावरप्ले हमारे अनुकूल नहीं रहा। हम उस समय 15 से 20 रन अधिक बना सकते थे, जिससे अंतर पैदा हो सकता था।'' एक समय पर टीम 150 के आसपास सिमटी नजर आ रही थी, लेकिन 170 तक हरमनप्रीत कौर ने पहुंचा, जिन्होंने आखिरी के ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़T20 WC से बाहर होने के बाद टूटी कोच की खामोशी, बताया कैसे सुधरेगी टीम की हालत