एक पारी से सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान, शुभमन गिल ने की कपिल देव की बराबरी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

India vs Afghanistan: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान टेस्ट में धमाकेदार जीत दर्ज की। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक दमदार लिस्ट में कपिल देव की बराबरी कर ली है।

एक पारी से सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान, शुभमन गिल ने की कपिल देव की बराबरी

शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में ऐतिहासिक जीत हासिल की। भारत ने मुल्लांपुर के मैदान पर अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से रौंदा। भारत ने 564/8 के स्कोर खड़ा करने के बाद अफगानिस्तान को पहली पारी में 152 और दूसरी पारी में 112 रनों पर समेटा। यह टेस्ट में भारत की पारी और रनों लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। भारत ने इससे पहले 2018 में वेस्टइंडीज को पारी और 271 रनों से शिकस्त दी थी। वहीं, शुभमन ने एक पारी से सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने दूसरी बारी पारी के अंतर से विजयी परचम फहराया है।

शुभमन गिल ने की कपिल देव की बराबरी

शुभमन गिल ने कपिल देव के साथ-साथ राहुल द्रविड़ और पॉली उमरीगर की भी बराबरी कर ली। इन तीन तीनों की अगुवाई में भी टीम ने दो-दो मर्तबा पारी के अंतर से जीत दर्ज की। शुभमन की कप्तानी में भारत को पारी के अंतर से पहली जीत अक्तूबर 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली थी। भारत ने तब 448/5 का स्कोर बनाने के बाद वेस्टइंडीज को 162 और 146 रनों पर समेटा था। भारतीय टीम ने पारी और 140 रनों से मैच अपने नाम किया थ। शुभमन को मई 2025 में भारत का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था। बतौर भारतीय कप्तान एक पारी के अंतर से सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। उनकी अगुवाई में भारत ने 12 बार यह कारनामा अंजाम दिया।

एक पारी से सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान

12 - विराट कोहली

9 - एमएस धोनी

8 - मोहम्मद अजहरुद्दीन

7 - सौरव गांगुली

4 - रोहित शर्मा

2 - शुभमन गिल

2 - राहुल द्रविड़

2 - कपिल देव

2 - पॉली उमरीगर

भारत ने शुभमन गिल (126), केएल राहुल (100) के शतक जबकि ऋषभ पंत (81) और वॉशिंगटन सुंदर (51) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर विशाल स्कोर बनाया था। उसके बाद डेब्यूटेंट स्पिनर मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी की और भारतीय क्रिकेट को उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाई। उन्होंने अफगानिस्तान की पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में एक शिकार किया। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने चार और कुलदीप यादव ने तीन विकेट चटकाए। भारत के पास टर्निंग पिचों पर विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं लेकिन 23 वर्ष के सुथार ने दिखा दिया कि वह सपाट पिचों पर भी विकेट ले सकते हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।