विराट कोहली भी तो बतौर कप्तान अपना पहला टी-20I मैच हारे थे, श्रेयस अय्यर अकेले थोड़ी हैं, देखिए पूरी लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

श्रेयस अय्यर टी-20 की कप्तानी संभालते ही पहला मैच हारने वाले अकेले भारतीय कप्तान नहीं हैं, इससे पहले विराट कोहली भी बतौर कप्तान अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच हार चुके हैं। गिल तो जिम्बाब्वे से ही हार गए थे। यहां तक कि ऋषभ पंत को भी अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। देखिए पूरी लिस्ट।

Shreyas Iyer and virat kohli losing captain

भारतीय कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही है। उनकी कप्तानी में आयरलैंड ने पहले ही मैच में भारत को 34 रनों से करारी शिकस्त दे दी है। आयरलैंड ने भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। शुक्रवार को खेले गए मकुाबले में टीम इंडिया के कप्तान अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो शुरुआत में तो ठीक रहा लेकिन बाद में गलत साबित हुआ। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन 9 विकेट के नुकसान पर बनाए। 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रनों पर सिमट गई।

श्रेयस अय्यर बतौर भारतीय टी-20I कप्तान अपना पहला मुकाबले हारने वाले इकलौते नहीं हैं। अय्यर से पहले भी तीन भारतीय खिलाड़ी टी-20 इंटरनेशनल की कप्तानी संभालते ही फेल हुए हैं और उन्हें अपना पहला मुकाबला गंवाना पड़ा है। इस फेहरिस्त में विराट कोहली का नाम भी शामिल है। साथ ही शुभमन गिल और ऋभष पंत भी इस अनचाही लिस्ट में शामिल है। विराट कोहली अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच बतौर कप्तान हारने वाले पहले कप्तान थे। उनसे ही इस लिस्ट की शुरुआत होती है। महेंद्र सिंह धोनी 2016 का टी-20 विश्व कप हार गए थे, उसके बाद कप्तानी की जिम्मेदारी साल 2017 में विराट कोहली के हाथों में सौंपी गई। विराट कोहली का बतौर कप्तान पहला टास्क इंग्लैंड के खिलाफ था। हालांकि, इस सीरीज के पहले मुकाबले में कोहली को निराशा हाथ लगी थी और पहले ही मैच में कानपुर में इंग्लैंड ने भारत को करारी शिकस्त दी थी। विराट कोहली बतौर कप्तान अपना पहला टी-20I मैच हार चुके थे। हालांकि, इसके बाद कोहली की कप्तानी का सफर अच्छा रहा,लेकिन विश्व कप वो भारत को नहीं जिता सके।

ऋषभ पंत भी भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने साल 2022 में भारतीय टीम की कप्तानी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में की थी। बतौर कप्तान अपने पहले मुकाबले में उन्हें भी हार झेलनी पड़ी थी। दक्षिण अफ्रीका ने शिकस्त दी थी। शुभमन गिल को साल 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई सीरीज (जहां से अभिषेक शर्मा ने डेब्यू किया था) में भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। गिल भी अपना पहला मुकाबला जिम्बाब्वे जैसी छोटी टीम से हार गए थे। टी-20 कप्तान के रूप में गिल का करियर ज्यादा दिन नहीं चला, वे सर्वाइव नहीं कर सके। अब इस सूची में श्रेयस अय्यर का भी नाम शामिल हो गया है। वे भी आयरलैंड के खिलाफ बतौर कप्तान अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच हार गए हैं और ऐसा करने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने हैं।

अपना पहला T20I मैच हारने वाले भारतीय कप्तान

विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, कानपुर 2017

ऋषभ पंत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली 2022

शुभमन गिल बनाम ज़िम्बाब्वे, हरारे 2024

श्रेयस अय्यर बनाम आयरलैंड, बेलफ़ास्ट 2026

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।