Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India World Cup Winners Dominate WPL 2026 Auction Big Bids for Star Performers Deepti Sharma Shree Charani
विश्व विजेता खिलाड़ियों पर लगी जमकर बोली, दीप्ति शर्मा के लिए यूपी ने खोली तिजोरी

विश्व विजेता खिलाड़ियों पर लगी जमकर बोली, दीप्ति शर्मा के लिए यूपी ने खोली तिजोरी

संक्षेप:

विश्व कप 2025 की जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की मांग WPL 2026 की नीलामी में चरम पर थी। दीप्ति शर्मा को महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में अच्छी रकम मिली है, जिन्हें यूपी वारियर्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके तीन करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा।

Nov 27, 2025 11:16 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महिला प्रीमियर लीग 2026 की मेगा नीलामी में विश्व कप विजेता टीम की खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी। नीलामी के दौरान दीप्ति शर्मा को खरीदने के लिए कुछ फ्रेंचाइजी आमने-सामने थीं। हालांकि यूपी वारियर्स ने ‘राइट टू मैच’ कार्ड का इस्तेमाल करके दीप्ति शर्मा को तीन करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में ICC महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जीता है। यह भारत का पहला महिला वनडे विश्व कप खिताब है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस ऐतिहासिक जीत के बाद 27 नवंबर 2025 को हुई WPL 2026 की मेगा नीलामी में विश्व कप विजेता टीम की खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी। विश्व कप टीम का हिस्सा रही स्नेह राणा को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा। हरलीन देओल को यूपी वॉरियर्स ने 50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। रेणुका ठाकुर को गुजरात जायंट्स ने 60 लाख रुपये में टीम से जोड़ा। राधा यादव के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 65 लाख रुपये खर्च किए। क्रांति गौड़ को यूपी वॉरियर्स ने 50 लाख रुपये में RTM का उपयोग करके उन्हें वापस लिया।

टूर्नामेंट की प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा WPL 2026 की नीलामी में दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। यूपी वॉरियर्स ने उन्हें राइट टू मैच कार्ड का उपयोग करके वापस टीम में शामिल किया। विश्व कप फाइनल में उनके हरफनमौला प्रदर्शन को देखते हुए उन पर भारी बोली लगी। श्री चरणी के लिए भी कई टीमों ने दिलचस्पी दिखाई। विश्व कप में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 1.30 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया।

ये भी पढ़ें:BCCI ने किया WPL 2026 के शेड्यूल का ऐलान, जानिए कब होगा पहला मैच

उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी। अरुंधति रेड्डी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 75 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा। विश्व कप विजेता टीम की खिलाड़ी विकेटकीपर उमा छेत्री नीलामी में अनसोल्ड रहीं। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, और ऋचा घोष जैसी विश्व कप विजेता टीम की प्रमुख खिलाड़ी पहले ही अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी में रिटेन हो चुकी थीं, इसलिए वे नीलामी में शामिल नहीं थीं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |