भारत ने एक दिन में जीते एशिया कप के 3 खिताब, दुबई से पहले इस देश से आ गई थी खुशखबरी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत ने रविवार 13 सितंबर को एक या दो नहीं, बल्कि 3 एशिया कप के खिताब जीते। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दुबई में, जबकि भारत की जूनियर टीमों ने हॉकी में डबल गोल्ड मेडल चीन की धरती पर जीता।

Indian Cricket Fans ICC Pic
इंडियन क्रिकेट टीम के समर्थक

अगर आपसे कोई कहे कि भारत ने रविवार 13 सितंबर को एक या दो नहीं, बल्कि 3 खिताब एशिया कप के जीते हैं तो क्या आपको यकीन होगा? शायद नहीं होगा, क्योंकि आपको लग रहा होगा कि सिर्फ एक ही फाइनल तो रविवार को एशिया कप का हुआ है, जो भारत और श्रीलंका के बीच वुमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल था। अगर आपको भी यही लग रहा है तो आप पूरी तरह गलत हैं। दो और खिताब भी एशिया कप के भारत ने कल यानी 13 सितंबर को जीते हैं। उसके बारे में भी जान लीजिए।

दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 72 रनों से हारकर वुमेंस एशिया कप 2026 का खिताब जीता। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के दमदार अर्धशतक और श्री चरणी की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने बड़ी जीत दर्ज की। इसके अलावा भी दो एशिया कप के खिताब कल भारत ने अपने नाम किए। ये दो खिताब भारत को हॉकी के खेल में मिले। जूनियर हॉकी एशिया कप में भारत की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने फाइनल जीता और चीन में आयोजित हुए टूर्नामेंट में ट्रॉफी उठाई। इसी के साथ दोनों टीमों ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2027 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

भारतीय महिला हॉकी जूनियर टीम ने जीता खिताब

चीन के मोकी ट्रेनिंग बेस पर आयोजित हुए वुमेंस जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने मेजबान चीन को रोमांचक मैच में 1-0 से हराया और खिताब अपने पास बरकरार रखा। इसी के साथ जूनियर महिला वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत ने टॉप 4 टीम के तौर पर जगह बना ली। इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 5-1 से हराया था। वहीं, फाइनल में मैच के 17वें मिनट में सानिका चंद्रकांत माने ने गोल किया, जो मैच का एकमात्र गोल था। माने ने 7 गोल इस टूर्नामेंट में दागे।

पुरुष टीम ने भी कर दिया कमाल

वहीं, मेंस जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 फाइनल की बात करें तो इंडियन टीम ने छठी बार इस खिताब पर कब्जा किया और वर्ल्ड कप 2027 के लिए भी अपनी बर्थ कन्फर्म कर ली। अनमोल इक्का की कप्तानी में भारत ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने अकेले 17 गोल किए। 3-1 से मलेशिया को सेमीफाइनल में हराया और फाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से मात देकर ट्रॉफी उठाई। 18 साल के बाद पहली बार जूनियर हॉकी एशिया कप के फाइनल में साउथ कोरिया की टीम पहुंची थी, जिसने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4-1 से हराया था। वहीं, ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान ने मलेशिया को 4-2 से हराया।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत ने एक दिन में जीते एशिया कप के 3 खिताब, दुबई से पहले यहां आ गई थी खुशखबरी