IND W vs ENG W Live Streaming: जियोहॉटस्टार या सोनी लिव, कहां देखें भारत बनाम इंग्लैंड ऐतिहासक टेस्ट मैच

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

India Womens vs England Womens LIVE Streaming- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना है। मैच भारतीय समयानुसार 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

How To Watch IND vs ENG Live Match Telecast Online TV

India Womens vs England Womens LIVE Streaming- इंडिया विमेंस वर्सेस इंग्लैंड विमेंस एकमात्र टेस्ट मैच आज यानी शुक्रवार, 10 जुलाई से खेला जाना है। यह ऐतिहासिक टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। IND W vs ENG W टेस्ट मैच ऐतिहासिक इसलिए है क्योंकि लॉर्ड्स के मैदान पर होने वाला यह पहला विमेंस टेस्ट मैच है। जी हां, 142 साल के इतिहास में ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर कई टेस्ट मैच खेले गए, मगर यह सभी टेस्ट मैच पुरुषों के बीच हुए। इस मैदान पर कभी महिलाओं का टेस्ट मैच नहीं खेला गया। ऐसे में यह विमेंस क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल होगा। हालांकि, भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमें टूटे दिल के साथ यह टेस्ट मैच खेलने पहुंची है। दरअसल, दोनों ही टीमों को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने का सपना टूटा। भारत ग्रुप स्टेज से बाहर हुआ तो इंग्लैंड को फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा। खैर, आईए एक नजर इंडिया वर्सेस इंग्लैंड एकमात्र टेस्ट से जुड़ी अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

How To Watch IND vs ENG Live Match Telecast Online TV

इंग्लैंड और इंडिया के बीच वन-ऑफ टेस्ट कब होगा?

India Womens vs England Womens वन-ऑफ टेस्ट शुक्रवार, 10 जुलाई को होगा।

IND W vs ENG W वन-ऑफ टेस्ट कहां खेला जाएगा?

इंग्लैंड और इंडिया के बीच वन-ऑफ टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा।

India Womens vs England Womens वन-ऑफ टेस्ट कितने बजे शुरू होगा?

इंग्लैंड और इंडिया के बीच वन-ऑफ टेस्ट 3:30 PM IST पर शुरू होगा।

IND W vs ENG W वन-ऑफ टेस्ट के लिए टॉस कितने बजे होगा?

इंग्लैंड और इंडिया के बीच वन-ऑफ टेस्ट के लिए टॉस 3:00 PM IST पर होगा।

India Womens vs England Womens वन-ऑफ टेस्ट का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

IND W vs ENG W वन-ऑफ टेस्ट का लाइव टेलीकास्ट इंडिया में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी चैनल्स पर किया जाएगा।

India Womens vs England Womens वन-ऑफ टेस्ट का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?

इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाले वन-ऑफ़ टेस्ट की स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट के साथ-साथ JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी।

इंडिया विमेंस वर्सेस इंग्लैंड विमेंस स्क्वॉड

इंग्लैंड: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माइया बाउचियर, एलिस कैप्सी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, ग्रेस पॉट्स, एली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स, इस्सी वोंग

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, यस्तिका भाटिया, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, ऋचा घोष, प्रिया पुनिया, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, सायाली सतघरे, शैफाली वर्मा, नंदनी शर्मा, दीप्ति शर्मा, एन. श्री चरणी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।