टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का धमाका, इंग्लैंड को 38 रनों से रौंदा; जेमिमा रोड्रिग्स चमकीं

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

India Women vs England Women Highlights- टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय महिला टीम इंग्लैंड से तीन मैच की टी20 सीरीज खेल रही है। पहले मुकाबले में भारत ने मेजबानों को 38 रनों से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है।

टी20 वर्ल्ड  कप से पहले टीम इंडिया का धमाका, इंग्लैंड को 38 रनों से रौंदा; जेमिमा रोड्रिग्स चमकीं

India Women vs England Women Highlights- वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज कुछ ही दिनों में होने वाला है। इसकी तैयारियों के लिए भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर तीन मैच की टी20 सीरीज खेलने पहुंची है। सीरीज का पहला मैच गुरुवार, 28 मई की रात चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड में खेला गया। इस मैच में स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 38 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। भारत की जीत में जेमिमा रोड्रिग्स, यस्तिका भाटिया और नंदनी शर्मा चमकीं। इन तीनों खिलाड़ियों की शानदार परफॉर्मेंस के दम पर भारत यह मैच जीतने में कामयाब रहा। रोड्रिग्स को उनकी शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

हरमनप्रीत कौर ने पहले टी20 से आराम लिया था, जिस वजह से स्मृति मंधाना ने टीम की अगुवाई की थी। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। स्मृति मंधाना मैच की पहली ही गेंद पर लॉरेन बेल के हाथों आउट हो गईं, वहीं ओवर की आखिरी गेंद पर शेफाली वर्मा भी उनके पीछे-पीछे पवेलियन लौट गईं।

पहले ओवर में दो विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया मुश्किल में थी। ऐसे में यस्तिका भाटिया और जेमिमा रोड्रिग्स ने पारी का संभाला और तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर भारत को बड़े स्कोर की राह दिखाई।

रोड्रिग्स और भाटिया के बीच 126 रनों की पार्टनरशिप हुई। यस्तिका भाटिया ने 40 गेंदों पर 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 तो जेमिमा रोड्रिग्स ने इतनी ही गेंदों पर 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 69 रनों की शानदार पारी खेली। अंत में दीप्ति शर्मा के 13 गेंदों पर 22 रन के कैम्यो के दम पर भारत ने इंग्लैंड के सामने 189 रनों का टारगेट रखा। इंग्लैंड के लिए लॉरेन बेल ने 3 विकेट चटकाए।

इस स्कोर का पीछा करने उतरी मेजबान इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 150 ही रन बना सकी। नंदनी शर्मा ने अपने डेब्यू मैच में 3 विकेट चटकाए, क्रांति गौड़ को 2 सफलताएं मिलीं। वहीं इंग्लैंड के लिए एमी जोन्स ने 67 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। उनके अलावा कोई इंग्लिश बैटर 25 रन का आंकड़ा नहीं छू पाईं।

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 30 मई को खेला जाना है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।