भारतीय महिला टीम ने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को धोया, T20 सीरीज भी कर ली अपने नाम
India vs Australia Women T20I Match Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से उसी के घर में धोया। इसी के साथ 3 मैचों की T20 सीरीज भी हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने अपने नाम कर ली।

India vs Australia Women T20I Match Highlights: सीरीज डिसाइडर मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने न सिर्फ 3 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला जीता, बल्कि इस सीरीज पर भी कब्जा कर लिया। 177 रनों का टारगेट मेजबान ऑस्ट्रेलिया के सामने था, लेकिन टीम 159 रन ही 20 ओवर में बना सकी। भारत ने 17 रनों से इस मैच को जीता और 2-1 से सीरीज अपने नाम की। स्मृति मंधाना प्लेयर ऑफ द मैच रहीं, जिन्होंने 82 रनों की दमदार पारी खेली।
इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एडिलेड में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। पहला विकेट जल्दी गिर गया था, लेकिन इसके बाद एक बड़ी साझेदारी दूसरे विकेट के लिए स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के बीच हुई। मंधाना 82 रन बनाकर आउट हुईं। 59 रन जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाए। 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को शुरुआत अच्छी नहीं मिली। भारत के लिए श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने 3-3 विकेट निकाले। 2 विकेट अरुणधति रेड्डी को मिले।
ये भी पढ़ेंः T20 World Cup से बाहर होते ही एक्शन में अफगानिस्तान, नए कोच के कॉन्ट्रैक्ट में जोड़ा 'स्पेशल क्लॉज'
India Women 176/6 (20 ओवर)
Australia Women 159/9 (20 ओवर)
India Women vs Australia Women 3rd T20I Live Scorecard
ऑस्ट्रेलिया की पारी
रेणुका सिंह ठाकुर के पहले ओवर में 18 रन गए, लेकिन अगले ही ओवर में श्रेयंका पाटिल ने भारत को पहली सफलता दिलाई। जॉर्जिया वॉल 5 गेंदों में एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुईं। उनका कैच रेणुका ने ही पकड़ा। पहले ओवर में काफी रन लुटाने वाली रेणुका सिंह ने 6 रन के निजी स्कोर पर बेथ मूनी को पवेलियन भेजा और भारत को दूसरी सफलता दिलाई। श्रेयंका पाटिल ने अगले ही ओवर में भारत को एक बड़ी सफलता दिलाई, जब उन्होंने एलिस पैरी को क्लीन बोल्डकर दिया। वे 3 गेंदों में एक रन बनाकर आउट हुईं।
फोएबे लिचफील्ड को श्री चरणी ने चलता किया। 17 गेंदों में 26 रन उन्होंने बनाए। शेफाली वर्मा ने उनका कैच पकड़ा और ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया। अरुणधति रेड्डी ने जॉर्जिया वरहम को 12 रन के निजी स्कोर पर चलता किया और ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया। अरुणधति ने अगले ओवर में खतरनाक दिख रहीं एश्ली गार्डनर को चलता किया। वे 45 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुईं। इस तरह भारत को छठी सफलता मिली और टीम इंडिया जीत के करीब पहुंची।
श्री चरण के अगले ओवर में पहली गेंद वाइड रही, लेकिन फिर से पहली गेंद की तो ग्रेस हैरिस ने पीछे हटकर मिड विकेट की ओर चौका जड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हिट विकेट आउट हो गईं। इस तरह सातवां विकेट ऑस्ट्रेलिया का गिरा। श्री चरणी ने इस ओवर में एक और सफलता भारत को दिलाई। सोफी मोलीनेक्स को उन्होंने 6 रन के निजी स्कोर पर lbw आउट किया। श्रेयंका पाटिल ने एमी सदरलैंड को 14 रन पर lbw आउट किया और ऑस्ट्रेलिया की आखिरी उम्मीद को धराशायी कर दिया। 9वां विकेट इस तरह ऑस्ट्रेलिया का गिरा। वे 9 गेंदों में 2 चौके जड़ने में सफल हुईं।
भारत की पारी
भारतीय टीम को पहला झटका तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर लगा, जब ओपनर शेफाली वर्मा 6 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुईं। किम गर्थ ने उनको एमी सदरलैंड के हाथों कैच आउट कराया। भारतीय टीम की आधी पारी समाप्त हो चुकी है। भले ही पहला विकेट जल्दी गिर गया था, लेकिन 10 ओवर में टीम ने 86 रन बना लिए हैं। विकेट अभी भी एक ही गिरा है। स्मृति मंधाना 44 और जेमिमा रोड्रिग्स 29 रन बना चुकी हैं।
38 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से स्मृति मंधाना ने अपना अर्धशतक पूरा किया। टीम इंडिया को दूसरा झटका 17वें ओवर में लगा, जब स्मृति मंधाना 55 गेंदों में 82 रनों की पारी खेलकर आउट हुईं। 8 चौके और 3 छक्के अपनी इस पारी में मंधाना ने लगाए। ऋचा घोष ने आते ही ताबड़तोड़ शॉट लगाए और 7 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुईं। इस तरह भारत को तीसरा झटका लगा, लेकिन ये पारी के अंत में गिरा।
46 गेंदों में 59 रन बनाकर जेमिमा रोड्रिग्स आउट हुईं। पारी के आखिरी ओवर में उनका विकेट गिरा। सिर्फ चार चौके अपनी इस पारी में उन्होंने लगाए। 46 गेंदों में 59 रन बनाकर जेमिमा रोड्रिग्स आउट हुईं। पारी के आखिरी ओवर में उनका विकेट गिरा। सिर्फ चार चौके अपनी इस पारी में उन्होंने लगाए। आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन बनाकर अमनजोत कौर भी रन आउट हो गईं। आखिरी गेंद पर दीप्ति शर्मा क्रीज पर आईं और उन्होंने एक रन बनाया। दूसरे रन के लिए लौटते समय वह रन आउट हो गईं। आखिरी ओवर में 3 विकेट गिरे।
इंडिया वुमेन क्रिकेट टीम प्लेइंग XI: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम प्लेइंग XI: बेथ मूनी (विकेट कीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, ग्रेस हैरिस, किम गार्थ, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), डार्सी ब्राउन
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें



