लॉर्ड्स में इतिहास रचने की दहलीज पर भारत, यहां अमर हो जाएगा महिला टीम का नाम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया लॉर्ड्स टेस्ट में इतिहास रचने की दहलीज पर है। मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के 4 विकेट चटकाते ही वह इस मैदान पर टेस्ट मैच जीतने वाली पहली महिला टीम बन जाएगी।

IND W vs ENG W Lords Test

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड ऐतिहासिक विमेंस टेस्ट मैच ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया इतिहास रचने की दहलीज पर है। अगर भारतीय टीम आज यानी 13 जुलाई को मैच के चौथे दिन 4 विकेट चटकाने में सफल रहती है तो उनका नाम इस मैदान पर अमर हो जाएगा। 149 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर कोई विमेंस टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जी हां, अगर हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस मैच को जीतती है तो वह लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीतने वाली पहली महिला टीम बन जाएगी। इसी के साथ भारतीय महिला टीम का नाम लॉर्ड्स में अहर हो जाएगा।

यस्तिका भाटिया और क्रांति गौड़ ने किया बड़ा कारनामा

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक ‘ऑनर्स बोर्ड’ पर हर कोई अपना नाम दर्ज कराना चाहता है। भारत की क्रांति गौड़ और यस्तिका भाटिया इस बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं। क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड की पहली पारी में 5 विकेट चटकाए, जबकि यस्तिका भाटिया लॉर्ड्स में शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं। इन दोनों ही खिलाड़ियों का नाम इस मैदान पर पहले ही अमर हो जुका है। जबकि मेजबान इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन ने भारत के खिलाफ दूसरी पारी में 5 विकेट चटाकर अपना नाम ओनर्स बोर्ड में दर्ज कराया। वह ऐसा करने वाली इंग्लैंड की पहली महिला क्रिकेटर बनीं।

लॉर्ड्स टेस्ट में भारत का दबदबा

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय महिला टीम ने स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा की फिफ्टी के दम पर 285 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 170 रनों पर ही सिमट गई थी। क्रांति गौड़ ने 5 विकेट हॉल लेकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी थी। हालांकि उनकी बैटर एमी जोन्स अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहीं थी, वहीं कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने भी 44 रनों की पारी खेली थी।

115 रनों की बढ़त के बाद भारत ने दूसरी पारी में यस्तिका भाटिया (113) के शतक और स्मृति मंधाना व ऋचा घोष की फिफ्टी के दम पर 7 विकेट पर 341 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी।

भारत ने इंग्लैंड के सामने रखा 456 रनों का विशाल टारगेट

भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 456 रनों का विशाल टारगेट रखा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम हथियार डाल चुकी है। उनके 6 विकेट 130 के स्कोर पर गिर चुके हैं। उन्हें जीत के लिए अभी भी 327 रन चाहिए, वहीं भारत इतिहास रचने से महज 4 विकेट दूर है। एमी जोन्स एक बार फिर अर्धशतक जड़ अकेले लड़ाई लड़ने में लगी है, मगर अब लगता नहीं कि वह ज्यादा देर भारत की जीत को टाल पाएगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।