चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में एक रन से ऑस्ट्रेलिया को हराएगी टीम इंडिया, माइकल क्लार्क ने की भविष्यवाणी

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

  • चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टीम इंडिया एक रन से ऑस्ट्रेलिया को हराएगी। ये भविष्यवाणी माइकल क्लार्क ने की है। उनका कहना है कि वह चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया जीते, लेकिन भारत नंबर वन टीम है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में एक रन से ऑस्ट्रेलिया को हराएगी टीम इंडिया, माइकल क्लार्क ने की भविष्यवाणी

ऑस्ट्रेलिया की टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। एक तरह से माइकल क्लार्क अपने पुराने प्रिडिक्शन पर टिके हैं, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा देगी। यही बात उन्होंने अब नॉकआउट स्टेज से पहले दोहराई है। हालांकि, संभावना इस बात की भी है कि इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल भी हो सकता है। अगर टीम इंडिया ने आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड को हरा दिया तो फिर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। ऐसे में फाइनल फिर इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच नहीं होगा।

माइकल क्लार्क ने बियोंड23 क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा, "आपको पता है, मुझे लगता है कि भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा देगा। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि यह बात मेरे मुंह से निकल गई। मुझे लगता है कि भारत टूर्नामेंट जीतने जा रहा है। मैं उनके साथ हूं।" ऑस्ट्रेलिया ने अहमदाबाद में 2023 एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में भारत को हराया था, लेकिन क्लार्क ने चैंपियंस ट्रॉफी में पासा पलटने की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम फाइनल एक रन से जीतेगी।

क्लार्क के अनुसार, भारत इस समय दुनिया की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम है। क्लार्क ने रेवस्पोर्ट्ज को दिए इंटरव्यू में कहा, "मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया फाइनल (चैंपियंस ट्रॉफी) में होगा और भारत के खिलाफ खेलेगा। मैं चाहता हूं कि ऑस्ट्रेलिया जीते, लेकिन मुझे वास्तव में लगता है कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी जीतने जा रहा है। वे इस समय दुनिया की सर्वश्रेष्ठ और नंबर 1 वनडे टीम हैं। मुझे लगता है कि फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होगा और भारत एक रन से जीतेगा।"

उन्होंने आगे कहा, "वह (रोहित शर्मा) फॉर्म में वापस आ गया है, इसमें कोई संदेह नहीं है। सीटी 2025 से पहले कटक में उसने जो शतक बनाया था; वह गेंद को बहुत अच्छी तरह से हिट कर रहा है। उसकी भूमिका महत्वपूर्ण है, खासकर उन परिस्थितियों में। उसे आक्रामक इरादे से खेलना होगा और पावरप्ले को अधिकतम लाभ उठाना होगा। वह जोखिम लेने जा रहा है, लेकिन मुझे लगता है कि वह बहुत ही शानदार खिलाड़ी है। मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर भारत चैंपियंस ट्रॉफी जीतता है और रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनते हैं।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।