Ind vs Zim WT20I LIVE Streaming: इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच पहला T20 आज, ऐसे FREE में देखें मैच लाइव

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

India vs Zimbabwe women 1st T20I live streaming: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच आज 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं? जान लीजिए।

Smriti Mandhana
स्मृति मंधाना

India vs Zimbabwe women 1st T20I live streaming: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच आज 3 मैचों की टी20 सीरीज आज यानी शुक्रवार 16 अक्टूबर से शुरू हो रही है। सीरीज पहला मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा। बाकी के दोनों मैच भी यही खेले जाएंगे। इस सीरीज के साथ भारत के लिए एक नए युग की शुरुआत भी हो रही है, क्योंकि स्मृति मंधाना पहली बार फुल टाइम कैप्टन के तौर पर नजर आएंगी। वहीं, वाइस कैप्टन शेफाली वर्मा होंगी। इस तरह भारत के लिए यह मैच खास होगा। आप इस मैच को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं? ये जान लीजिए।

इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे वुमेंस पहला टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

इंडिया और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहला टी20 मैच शुक्रवार 16 अक्टूबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे वुमेंस टी20 मैच?

इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे वुमेंस टी20 मैच भारतीय समय के अनुसार शाम को सात बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों टीमों की कप्तान शाम को साढ़े 6 बजे पिच पर उतरेंगी।

स्टार्क

इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे वुमेंस टी20 मैच को टीवी पर लाइव कैसे देखें?

अगर आपको इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे वुमेंस 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच टीवी पर लाइव देखना है तो इसके लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क का रुख करना होगा, जहां आप हिंदी और अंग्रेजी में इस मैच की कमेंट्री भी सुन सकते हैं।

भारत बनाम जिम्बाब्वे महिला टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आपको देखनी है तो इसके लिए आपको जियोहॉटस्टार एप पर लॉगइन करना होगा। वहीं, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए आप हॉटस्टार की बेवसाइट पर लॉगइन कर पाएंगे।

इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे वुमेंस टी20 मैच फ्री में लाइव कैसे देखें?

अगर इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे वुमेंस टी20 मैच को आपको फ्री में टीवी पर लाइव देखना है तो इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश कनेक्शन होना चाहिए, जहां आप डीडी स्पोर्ट्स पर इस मैच का लुत्फ मुफ्त में उठा सकते हैं।

वहीं, अगर आपको इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे वुमेंस फर्स्ट टी20 मैच और इस सीरीज से जुड़ी दिलचस्प खबरें पढ़नी हैं या लाइव स्कोरकार्ड आपको चाहिए तो आप लाइव हिन्दुस्तान के क्रिकेट पेज पर विजिट कर सकते हैं, जहां लगातार क्रिकेट से जुड़ी खबरें अपडेट होती रहती हैं।

टीमें इस प्रकार हैं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेट कीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अनुष्का शर्मा, जिंतीमनी कलिता, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत

जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम: केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, चिएड्ज़ा धुरुरू (विकेट कीपर), न्याशा ग्वानज़ुरा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिकवा, शार्ने मेयर्स, लोरिन फिरी, फ्रांसिस्का चिपारे, कुडज़ई चिगोरा, नोमवेलो सिबांडा, ओलिंडर चारे, मिशेल मावुंगा, तेंदई मकुशा

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच पहला T20 आज, ऐसे FREE में देख सकते हैं मैच लाइव