वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे में कर सकते हैं धमाल, जानिए कब और कितने बजे से होंगे मुकाबले, पहला मैच किस दिन?
भारत बनाम जिम्बाम्बे के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच कब और कितने बजे खेला जाएगा। बाकी मैचों का शेड्यूल, स्क्वॉड, टाइम आदि क्या है। इस रिपोर्ट में पूरा जानिए। वैभव सूर्यवंशी के पास खुद को साबित करने का मौका होगा।

आयरलैंड और इंग्लैंड से व्हाइटवॉश होने के बाद अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी भारत के प्रॉपर ओपनर होंगे और तीनों मुकाबले खेलने की संभावना है, क्योंकि संजू सैसमन को स्क्वॉड में शामिल ही नहीं किया गया है। इंग्लैंड और आयरलैंड में वैभव को तीन मैचों में खिलाया गया था, लेकिन उनकी राह में सबसे बड़ी अड़चन संजू सैमसन आ रहे थे। अब संजू को स्क्वॉड से ही बाहर कर दिया गया है ऐसे में वैभव सूर्यवंशी तीनों मैच खेलकर अपनी प्रतिभा का परिचय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी दे सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ अपने शुरुआती तीनों मुकाबलों में फेल होने के बाद वैभव के पास जिम्बाव्वे में खुद को साबित करने का मौका होगा। भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह तीन मैचों की सीरीज कब-कब और कितने बजे से खेली जाएगी पहला मैच कब होगा टीम क्या है, आपको पूरा विवरण देते हैं।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला मैच 23 जुलाई, गुरुवार को खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 25 जुलाई और तीसरा मैच 26 जुलाई को होगा। ये तीनों मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। यह मुकाबला जीएमटी के अनुसार, सुबह 11 बजे से शरु होगा। जिम्बाब्वे में जब मैच शुरू होगा तब दोपहर के एक बज रहे होंगे। भारतीय समय के अनुसार यह मैच शाम 4:30 PM से शुरू होगा। 4 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे। भारत और जिम्बाब्वे का आखिरी आमना-सामना चेन्नई में टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के दौरान हुआ था। भारत ने 256/4 का विशाल स्कोर खड़ा करते हुए जिम्बाब्वे पर 72 रनों की शानदार जीत दर्ज की थी।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20I मैचों का शेड्यूल
पहला मैच- गुरुवार 23 जुलाई 2026
दूसरा मैच- शनिवार 25 जुलाई 2026
तीसरा मैच- रविवार 26 जुलाई 2026
ये तीनों मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समय अनुसार शाम 4:30 PM में खेले जाएंगे।
भारत और जिम्बाब्वे दोनों टीमों के स्क्वॉड्स
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई
जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मैडेंडे (विकेटकीपर), टिनोटेंडा मापोसा, तादिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहूरी और मिल्टन शुंबा
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



