| लाइव हिन्दुस्तान | Sun, 14 Jul 2024 08:35 PM IST
हमें फॉलो करें![]()
![]()
India vs Zimbabwe 5th T20I Highlights : भारत ने जिम्बाब्वे को पांचवें टी20 मैच में 42 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी20 सरीज 4-1 से जीती है। रविवार को हरारे में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 18.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी। भारत की ओर से मुकेश कुमार ने चार विकेट झटके। पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच जिम्बाब्वे ने जीता था, इसके बाद भारत ने लगातार चार मैच जीते और सीरीज 4-1 से अपने नाम की।
168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुकेश कुमार ने वेस्ली को आउट करके टीम को पहली सफलता दिलाई। ब्रायन 8 गेंद में 10 रन ही बना सके। मारुमनी ने 24 गेंद में 27 रन की पारी खेली। डियन मायर्स 32 गेंद में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सिकंदर रजा 8 के स्कोर पर रन आउट हुए।कैपबेल ने 4 रन बनाए। क्लाइव एक रन ही बना सके। ब्रेंडन 7 गेंद में 4 रन, फराज 13 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। मुकेश ने रिचर्ड को आउट करके जिम्बाब्वे की पारी का अंत किया। मुकेश कुमार ने 3.3 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए। शिवम दूबे 2, जबकि तुषार, सुंदर और अभिषेक को 1-1 विकेट मिला।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल 5 गेंद में 12, अभिषेक शर्मा 11 गेंद में 14 रन और कप्तान शुभमन गिल 14 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद संजू सैमसन और रियान के बीच चौथे विकेट के लिए 56 गेंद में 65 रन की साझेदारी हुई। रियान पराग 24 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन 45 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने चार छक्के और एक चौका लगाया। शिवम दूबे ने अंत में 12 गेंद में दो छक्कों और दो चौकों से 26 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 19 रन देकर दो विकेट चटकाए। रिचर्ड नगारवा (29 रन पर एक विकेट), कप्तान सिकंदर रजा (37 रन पर एक विकेट) और ब्रेंडन मावुता (39 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया।
india vs zimbabwe 5th t20i match live score
14 Jul 2024, 08:13:40 PM IST
IND vs ZIM Live Score: शिवम दूबे बने प्लेयर ऑफ द मैच
IND vs ZIM Live Score: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दूबे को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। शिवम दूबे ने बल्ले से 12 गेंद में 26 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। गेंदबाजी के दौरान शिवम ने 4 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट झटके।
14 Jul 2024, 08:02:50 PM IST
IND vs ZIM Live Score: भारत ने 4-1 से जीती सीरीज
IND vs ZIM Live Score: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से धोया। गिल की कप्तानी में इस दौरे पर भारत ने पहला मैच गंवाया था। लेकिन उसके बाद टीम ने उनके नेतृत्व में वापसी की और लगातार चार मैच जीते। आखिरी मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 42 रनों से मात दी।
14 Jul 2024, 07:53:30 PM IST
IND vs ZIM Live Score: भारत ने जिम्बाब्वे को 42 रनों से हराया
IND vs ZIM Live Score: भारत ने जिम्बाब्वे को पांचवें टी20 मैच में 42 रनों से हरा दिया है। मुकेश कुमार ने 4 विकेट झटका।
14 Jul 2024, 07:50:41 PM IST
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे का नौवां विकेट गिरा
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को 19वें ओवर में नौवां झटका लगा है। मुकेश कुमार ने तीसरा विकेट झटका है।
14 Jul 2024, 07:45:15 PM IST
IND vs ZIM Live Score: तुषार को मिली पहली सफलता
IND vs ZIM Live Score: तुषार देशपांडे को 18वें ओवर में पहली सफलता मिली है। तुषार ने ब्रेंडन को आउट किया। वह 7 गेंद में 4 रन ही बना सके।
14 Jul 2024, 07:43:20 PM IST
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को जीत के लिए 14 गेंद में चाहिए 48 रन
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को जीत के लिए 14 गेंद में 48 रन चाहिए। जिम्बाब्वे ने 17.4 ओवर में सात विकेट खोकर 120 रन बना लिए हैं।
14 Jul 2024, 07:36:36 PM IST
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे का सातवां विकेट गिरा
IND vs ZIM Live Score: अभिषेक शर्मा ने क्लाइव को आउट करके भारत को सातवीं सफलता दिलाई है। इससे पहले सिकंदर रजा रन आउट हो गए थे।
14 Jul 2024, 07:22:37 PM IST
IND vs ZIM Live Score: मायर्स लौटे पवेलियन
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को 13वें ओवर में बड़ा झटका लगा है। मायर्स 32 गेंद में 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। शिवम दूबे ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।
14 Jul 2024, 07:02:30 PM IST
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को तीसरा विकेट गिरा
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को नौवें ओवर में तीसरा झटका लगा है। बल्लेबाज मारुमानी को वॉशिंगटन ने पवेलियन भेज दिया है। मारुमानी 24 गेंद में 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
14 Jul 2024, 06:45:00 PM IST
IND vs ZIM Live Score: नो बॉल पर मुकेश को मिली सफलता
IND vs ZIM Live Score: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को पांचवें ओवर में नो बॉल पर विकेट मिली। उन्होंने मरूमानी को क्लीन बोल्ड कर दिया था लेकिन उन्होंने ओवर स्टेप किया था। जिसके कारण मरूमानी बच गए।
14 Jul 2024, 06:37:42 PM IST
IND vs ZIM Live Score: मुकेश कुमार ने दिलाई दूसरी सफलता
IND vs ZIM Live Score: मुकेश कुमार ने अपने दूसरे ओवर में ब्रायन को आउट करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। बेनट 8 गेंद में 10 रन ही बना सके।
14 Jul 2024, 06:26:09 PM IST
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को लगा पहला झटका
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को पहले ओवर में झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज वेस्ली मधेवेरे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। मुकेश कुमार ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
14 Jul 2024, 06:07:58 PM IST
IND vs ZIM Live Score: भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 168 रनों का टारगेट
IND vs ZIM Live Score: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन बनाए हैं। आखिरी ओवर में भारत ने 14 रन बनाए।
14 Jul 2024, 06:02:39 PM IST
IND vs ZIM Live Score: शिवम दूबे हुए रन आउट
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे के खिलाफ पारी के आखिरी ओवर में शिवम दूबे रन आउट हो गए हैं। शिवम ने 12 गेंद में 26 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए।
14 Jul 2024, 05:59:05 PM IST
IND vs ZIM Live Score: भारत का पांचवां विकेट गिरा
IND vs ZIM Live Score: भारत ने 18वें ओवर में पांचवां विकेट गंवा दिया है। संजू सैमसन 45 गेंद में 58 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मारुमनी ने उनका शानदार कैच लपका।
14 Jul 2024, 05:48:01 PM IST
IND vs ZIM Live Score: सैमसन ने लगाई फिफ्टी
IND vs ZIM Live Score: संजू सैमसन ने 38 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। वह अपनी पारी में 4 छक्के लगा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 110 मीटर का गगनचुंबी छक्का भी लगाया है।
14 Jul 2024, 05:40:31 PM IST
IND vs ZIM Live Score: रियान पराग लौटे पवेलियन
IND vs ZIM Live Score: बल्लेबाज रियान पराग 24 गेंद में 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। भारत का चौथा विकेट गिरा है। सैमसन और रियान के बीच चौथे विकेट के लिए 56 गेंद में 65 रन की साझेदारी हुई।
14 Jul 2024, 05:30:29 PM IST
IND vs ZIM Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार
IND vs ZIM Live Score: भारतीय टीम ने 13 ओवर में 100 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 38 और रियान 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 60 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।
14 Jul 2024, 05:21:44 PM IST
IND vs ZIM Live Score: भारत ने 11 ओवर में 80 रन बनाए
IND vs ZIM Live Score: भारत ने 11 ओवर में तीन विकेट खोकर 80 रन बनाए हैं। सैमसन 21 और रियान 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।
14 Jul 2024, 05:14:20 PM IST
IND vs ZIM Live Score: पराग-सैमसन ने पारी को संभाला
IND vs ZIM Live Score: रियान पराग और संजू सैमसन ने पारी को संभाला है। दोनों के बीच 24 गेंद में 24 रन की साझेदारी हो चुकी है। संजू 17 और रियान सात रन बनाकर खेल रहे हैं।
14 Jul 2024, 05:00:57 PM IST
IND vs ZIM Live Score: शुभमन गिल भी लौटे पवेलियन
IND vs ZIM Live Score: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भी पवेलियन लौट गए हैं। गिल ने 14 गेंद में 13 रन की पारी खेली। गिल ने अपनी पारी में दो चौके लगाए। रिचर्ड ने उन्हें आउट किया।
14 Jul 2024, 04:52:52 PM IST
IND vs ZIM Live Score: अभिषेक खराब शॉट खेलकर हुए आउट
IND vs ZIM Live Score: अभिषेक शर्मा भी सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। मुजरबानी ने उन्हें आउट किया। अभिषेक ने 11 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए।
14 Jul 2024, 04:46:02 PM IST
IND vs ZIM Live Score: अभिषेक और गिल ने पारी को संभाला
IND vs ZIM Live Score: यशस्वी के पहले ओवर में आउट होने के बाद अभिषेक और गिल ने पारी को संभाला है। तीसरे ओवर में इन दोनों ने 16 रन बटोरे।
14 Jul 2024, 04:37:12 PM IST
IND vs ZIM Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा
IND vs ZIM Live Score: यशस्वी जायसवाल ने शुरुआती दो गेंद में अच्छी लय में नजर आ रहे थे। पहली गेंद नो-बॉल थी जिस पर उन्होंने छक्का जड़ा और फिर फ्री हिट पर भी छक्का ठोका। हालांकि पांच गेंद पर वह 12 रन बनाकर आउट हुए।
14 Jul 2024, 04:31:40 PM IST
IND vs ZIM Live Score: यशस्वी और गिल करेंगे पारी की शुरुआत
IND vs ZIM Live Score: यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे। इस मैच में ओपनिंग जोड़ी में बदलाव नहीं किया गया है। रजा जिम्बाब्वे के लिए पहला ओवर डालेंगे।
14 Jul 2024, 04:25:34 PM IST
IND vs ZIM Live Score: टॉस के दौरान कप्तान
IND vs ZIM Live Score: शुभमन गिल ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। हमारे स्पिनर ने अच्छा किया है और तेज गेंदबाजों ने किफायती गेंदबाजी की है। लगातार मैच खेलना आसान नहीं है।
सिकंदर रजा : हम पहले गेंदबाजी करेंगे। जब हम पहले बैटिंग करेंगे तो विकेट अच्छा हो जाएगा। हम अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और सीरीज का समापन जीत के साथ करना चाहते हैं। ब्रैंडन मावुता टीम में शामिल हैं। चतारा को आराम दिया गया है, उन्होंने लगातार चार मैच खेले हैं।
14 Jul 2024, 04:14:39 PM IST
IND vs ZIM Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
IND vs ZIM Live Score: टीमें-
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), रियान पराग, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, मुकेश कुमार
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): वेस्ली मधेवेरे, तदिवनाशे मारुमानी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, फराज अकरम, क्लाइव मदंडे (विकेट कीपर), ब्रैंडन मावुता, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी
14 Jul 2024, 04:04:38 PM IST
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे ने आखिरी मैच में जीता टॉस
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ आखिरी मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
14 Jul 2024, 03:55:51 PM IST
IND vs ZIM Live Score: कुछ देर में होगा टॉस
IND vs ZIM Live Score: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच कुछ देर में शुरू होगा। मैच के लिए टॉस शाम 4 बजे होगा। भारत 3-1 से सीरीज में बढ़त बनाए हुए है।
14 Jul 2024, 03:35:19 PM IST
IND vs ZIM Live Score: सुंदर ने लिए सबसे ज्यादा विकेट
IND vs ZIM Live Score: वॉशिंगटन सुंदर जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। सुंदर ने 4 मैच में सात विकेट चटकाए हैं। रवि बिश्नोई और आवेश खान ने 6-6 विकेट लिए हैं। सिकंदर रजा के नाम पांच विकेट है।
14 Jul 2024, 03:19:38 PM IST
IND vs ZIM Live Score: गिल के नाम सबसे ज्यादा रन
IND vs ZIM Live Score: भारतीय कप्तान शुभमन गिल जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने चार मैचों में 18 चौके और पांच छक्के की मदद से 157 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ हैं, जिन्होंने 4 मैच में 133 रन किए हैं।
14 Jul 2024, 02:56:21 PM IST
IND vs ZIM Live Score: पिछले दो मैचों में टॉप आर्डर का दिखा जलवा
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले दो मैचों में टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। चौथे मैच में यशस्वी और शुभमन गिल की जोड़ी ने बिना विकेट गंवाए टीम को जीत दिलाई थी। जबकि तीसरे मैच में गिल, यशस्वी और ऋतुराज ने मैच जिताऊ पारी खेली थी।
14 Jul 2024, 02:12:26 PM IST
IND vs ZIM Live Score: क्या फिर खेलेंगे चारों ओपनर्स?
जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 सीरीज में चार ओपनर एकसाथ खेल रहे हैं, जिनमें शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ हैं। क्या आखिरी टी20 मैच में भी ये साथ में खेलेंगे? या फिर किसी को आराम दिया जाएगा, ये बड़ा सवाल है।
14 Jul 2024, 01:32:31 PM IST
IND vs ZIM Live Score: श्रीलंका दौरे से पहले आखिरी मैच
जिम्बाब्वे का दौरा खत्म होने के करीब 15 दिन बाद भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा शुरू होगा। ऐसे में कुछ युवा खिलाड़ियों के पास अपने आप को साबित करने का मौका है, क्योंकि श्रीलंका दौरे के लिए अभी तक टीम का ऐलान नहीं हुआ है।
14 Jul 2024, 12:59:22 PM IST
IND vs ZIM Live Score: हरारे में खेला जाएगा ये मैच
हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ये मैच खेला जाएगा, जो पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला है। भारतीय टीम सीरीज अपने नाम कर चुकी है, जबकि मेजबानों के पास सम्मान बचाने का मौका होगा, क्योंकि वे भी पहला मैच जीते थे और अब आखिरी मैच जीतकर सम्मान के साथ सीरीज को समाप्त करना चाहेंगे।
14 Jul 2024, 12:24:32 PM IST
IND vs ZIM Live Score: दोनों देशों की स्क्वॉड
भारतीय टीम: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, खलील अहमद, आवेश खान, मुकेश कुमार, रियान पराग, ध्रुव जुरेल
जिम्बाब्वे की टीम: वेस्ली मधेवेरे, तदिवनाशे मारुमानी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, फराज अकरम, क्लाइव मदंडे (विकेट कीपर), रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदई चतारा, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैंडन मावुता, इनोसेंट कैया, अंतुम नकवी
भारतीय%20टीम:%20यशस्वी%20जायसवाल,%20शुभमन%20गिल%20(कप्तान),%20अभिषेक%20शर्मा,%20ऋतुराज%20गायकवाड़,%20संजू%20सैमसन%20(विकेट%20कीपर),%20रिंकू%20सिंह,%20शिवम%20दुबे,%20वाशिंगटन%20सुंदर,%20रवि%20बिश्नोई,%20तुषार%20देशपांडे,...%0a%0aऔर%20पढ़ें:%0a%0a%20https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com/cricket/india-vs-zimbabwe-5th-t20i-match-live-score-ind-vs-zim-harare-t20-match-14-july-hindi-commentary-harare-live-blog-10452453.html%20%0a%20सबसे%20तेज%20और%20सटीक%20खबरों%20के%20लिए%20डाउनलोड%20करें%20हिन्दुस्तान%20ऐप%20%0a%20%20https%3A%2F%2Fhhiphonehindiapp.page.link/AppDownload target="_blank" class=LiveBlog_whtsappIcn__haAWi>
14 Jul 2024, 11:57:27 AM IST
ind vs zim live score : इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे पांचवां मैच
ind vs zim live score : इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे पांचवां मैच रविवार को हरारे में खेला जाएगा। भारत ने पहला मैच हारने के बाद लगातार मुकाबले जीते हैं और 3-1 से सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। आखिरी मैच में भारतीय टीम बदलाव के साथ उतर सकती है।