भारत-वेस्टइंडीज ने प्लेइंग इलेवन में किए बदलाव, कुलदीप-शिवम दुबे हुए बाहर

लाइव हिन्दुस्तान
share

भारत ने तीसरे टी20 मैच प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करते हुए शिवम दुबे और कुलदीप यादव की जगह नीतीश कुमार रेड्डी और प्रिंस यादव को शामिल किया है। वेस्टइंडीज ने भी एक बदलाव किया है।

shreyas iyer shai hope
श्रेयस अय्यर, शे होप

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत और वेस्टइंडीज ने तीसरे मैच में बदलाव किया है। भारत ने शिवम दुबे और कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है, उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी और प्रिंस यादव को मौका मिला है। वेस्टइंडीज की टीम ने भी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है। वेस्टइंडीज ने एक बदलाव करते हुए रोमारियो शेफर्ड की जगह क्वेंटिन सैम्पसन को एकादश में शामिल किया है। भारत ने पहला मुकाबला 8 विकेट से जीता था, जबकि दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीत हासिल करके सीरीज 1-1 से बराबर की।

भारत-वेस्टइंडीज ने किए बदलाव

वेस्टइंडीज ने तीसरे मैच में एक बदलाव किया है। टीम ने रोमारियो शेफर्ड को आराम दिया है। कप्तान शे होप ने टॉस के दौरान बताया कि उनकी जगह क्वेंटिन सैम्पसन को शामिल किया गया है। भारत ने इंदौर टी20 के लिए दो बदलाव किए हैं। कुलदीप यादव और शिवम दुबे को ड्रॉप कर दिया गया है, उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी और प्रिंस यादव को मौका दिया गया है।

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बदलाव के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने कहा है कि मैदान के आकार को देखते हुए और टीम में एक और तेज गेंदबाज चाहिए था।

कप्तानों का बयान

वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद होप जब आप तीनों प्रारुप में खेल रहे हों, तो यह चुनौतीपूर्ण होता है। इन हालात में जितनी जल्दी हो सके, सीखना जरूरी है। हम हमेशा जानते हैं कि कई मैच कैच से ही तय होते हैं। रोमारियो ठीक है, लेकिन उन्हें आराम दिया जा रहा है।

भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा पिछले मैच में ओस का बहुत बड़ा रोल था। कभी-कभी ऐसा होता है और आपको उसे भुलाकर आगे बढ़ने की सोच रखनी चाहिए। एक अच्छा स्कोर बनाने के लिए हालात के हिसाब से खुद को ढालना और स्थिति को जल्दी समझना ज़रूरी है। शिवम दुबे बाहर, नीतीश अंदर। कुलदीप बाहर और प्रिंस यादव खेल रहे। मैदान के साइज को देखते हुए हमने ये बदलाव किए और हमें ऐसे खिलाड़ी की भी जरूरत थी जो यॉर्कर गेंदों पर अच्छे शॉट लगा सके।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शे होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुकेश मोती

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत-वेस्टइंडीज ने प्लेइंग इलेवन में किए बदलाव, कुलदीप-शिवम दुबे हुए बाहर