Hindi Newsक्रिकेटIndia vs West Indies 2nd Test Highlights: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 2-0 से धोया, दिल्ली टेस्ट 7 विकेट से किया फतह

India vs West Indies 2nd Test Highlights: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 2-0 से धोया, दिल्ली टेस्ट 7 विकेट से किया फतह

India vs West Indies 2nd Test Highlights: इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इसे भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता और 2 मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया।

India vs West Indies 2nd Test Highlights: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 2-0 से धोया, दिल्ली टेस्ट 7 विकेट से किया फतह

केएल राहुल और साई सुदर्शन

Lokesh Khera| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Tue, 14 Oct 2025 10:35 AM IST
हमें फॉलो करें

India vs West Indies 2nd Test Highlights: इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में मेहमान टीम वेस्टइंडीज का 2-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। दूसरी पारी में केएल राहुल के बल्ले से अर्धशतक निकला। भारत के सामने 121 रनों का लक्ष्य था, जिसे 3 विकेट खोकर भारत ने आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, फॉलोऑन के बावजूद मैच पांचवें दिन तक गया, जिसमें भारत को दूसरी पारी में बल्लेबाजी करनी पड़ी, क्योंकि 270 रनों की खाई को वेस्टइंडीज ने पाट दिया था और 390 रन अपनी दूसरी पारी में कैरेबियाई टीम ने दो बल्लेबाजों के शतकों की बदौलत बनाए थे। इस मैच में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शतक जड़ा था, जबकि वेस्टइंडीज के लिए जॉन कैम्पबेल और शाई होप ने सेंचुरी जड़ी।

14 Oct 2025, 10:34:28 AM IST

India vs west Indies Live Cricket Score: भारत ने जीता दिल्ली टेस्ट

टीम इंडिया ने 7 विकेट से दिल्ली टेस्ट मैच में जीत हासिल की है। केएल राहुल के बल्ले से विनिंग रन निकले, जिन्होंने दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक जड़ा। भारत के सामने 121 रनों का लक्ष्य था, जिसे आखिरी दिन भारत ने 3 विकेट खोकर 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर हासिल कर लिया। सीरीज में भारत ने 2-0 से जीत दर्ज की।

14 Oct 2025, 10:33:00 AM IST

India vs west Indies Live Cricket Score: केएल का अर्धशतक

पहली पारी में जल्दी आउट होने वाले केएल राहुल ने दूसरी पारी में दमदार अर्धशतक जड़ा और टीम को जीत दिलाकर लौटे।

14 Oct 2025, 10:24:25 AM IST

India vs west Indies Live Cricket Score: गिल भी लौटे पवेलियन

कप्तान शुभमन गिल दूसरी पारी में 15 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। उनको भी रोस्टन चेज ने चलता किया। जस्टन ग्रीव्स ने उनका कैच पकड़ा। शुभमन गिल जल्द मैच को खत्म करने की कोशिश कर रहे थे। ध्रुव जुरेल अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

14 Oct 2025, 10:22:49 AM IST

India vs west Indies Live Cricket Score: सुदर्शन लौटे पवेलियन

साई सुदर्शन 76 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके जड़े। उनको रोस्टन चेज ने शाई होप के हाथों कैच आउट कराया। स्लिप में वे कैच आउट हुए। अब क्रीज पर केएल राहुल का साथ देने शुभमन गिल आए हैं।

14 Oct 2025, 09:46:12 AM IST

India vs west Indies Live Cricket Score: केएल राहुल ने लगाया पहला चौका

India vs west Indies Live Cricket Score: केएल राहुल ने पांचवें दिन का पहला चौका वारिकन को लगाया। कदमों का इस्तेमाल कर उन्होंने सामने की तरफ चार रन बटौरे। भारत अब जीत से 50 रन दूर है।

14 Oct 2025, 09:39:40 AM IST

India vs west Indies Live Cricket Score: वेस्टइंडीज की तगड़ी फील्ड प्लेसमेंट

India vs west Indies Live Score: वेस्टइंडीज ने कड़ी फील्डिंग लगा रखी है। केएल राहुल और साई सुदर्सन को एक-एक रन के लिए मेहनत करनी होगी. जीत का फासला अब 55 रनों का रह गया है।

14 Oct 2025, 09:32:14 AM IST

India vs west Indies Live Score: पांचवें दिन का खेल हुआ शुरू

India vs west Indies Live Score: दिल्ली टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन का खेल शुरू हो गया है। वॉरिकन वेस्टइंडीज की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। केएल राहुल स्ट्राइक पर हैं।

14 Oct 2025, 09:09:34 AM IST

India vs west Indies Live Score: गौतम गंभीर के जन्मदिन पर जीत का तोहफा

India vs west Indies Live Score: आज भारतीय कोच गौतम गंभीर का जन्मदिन है, शुभमन गिल एंड कंपनी की नजरें उनके जीत का तोहफा देने पर होगी। भारत इस जीत के साथ सीरीज को 2-0 से अपने नाम करेगा और मेहमानों का सूपड़ा साफ करेगा।

14 Oct 2025, 09:05:46 AM IST

India vs west Indies Live Score: कितने बजे शुरू होगा 5वें दिन का खेल

India vs west Indies Live Score: इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन का खेल सुबह साढ़े 9 बजे शुरू होगा। केएल राहुल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं।

14 Oct 2025, 08:48:46 AM IST

India vs west Indies Live Score: राहुल-साई ही खत्म करेंगे मैच?

India vs west Indies Live Score: भारत चाहेगा कि केएल राहुल और साई सुदर्शन की जोड़ी ही इस मैच को खत्म करे और भारत 9 विकेट से मैच अपने नाम करे। वहीं दिल्ली के फैंस एक बार फिर शुभमन गिल को मैदान पर देखना चाहते हैं।

14 Oct 2025, 07:45:05 AM IST

India vs west Indies Live Score: जीत से 58 रन दूर भारत

India vs west Indies Live Score: दिल्ली टेस्ट के 5वें और आखिरी दिन भारत को 58 रनों की दरकार है। केएल राहुल 25 तो साई सुदर्शन 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को एकमात्र झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।