भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में हुई शतकों की बौछार, 10 साल बाद हुआ ऐसा कारनामा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में कुल 10 शतक लगे। इस दौरान दोनों टीमों के 5-5 खिलाड़ियों ने शतक लगाया। शुभमन गिल और शाई होप ने 2-2 शतक मारे। इसके साथ ही ये सीरीज रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गई है।

india vs west indies
भारत और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाल ही में समाप्त वनडे सीरीज रनों के अंबार के लिए जानी जाएगी। भारतीय टीम ने भले ही 2-1 से सीरीज जीती हो लेकिन वेस्टइंडीज की टीम ने वर्ल्ड नंबर-1 टीम को कड़ी टक्कर दी। तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। तीनों ही मैचों में टीमें 300 के आंकडे तक पहुंचने में सफल रही थी। दूसरे वनडे में दोनों टीमों ने मिलकर 800 से ज्यादा रन बनाए। भारत ने दूसरे मैच में वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे सफल रन चेज करते हुए जीत हासिल की थी। इस सीरीज के दौरान दोनों ही टीमों की तरफ से शतकों की बौछार हुई, जहां वेस्टइंडीज ने 5 तो वहीं भारत की ओर से भी 5 शतक लगे।

द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा शतक

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में इतने शतक लगे कि यह किसी भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में दूसरा सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड बन गया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में कुल 10 शतक लगे। भारत की ओर से शुभमन गिल ने दो, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल ने शतकीय पारियां खेली, जबकि वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने दो, जॉन कैमप्बेल, आमिर जांगू और जस्टिन ग्रीव्स ने शतक ठोका।

इससे पहले 10 साल पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगे थे। एक द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच ऑस्ट्रेलिया में 2016 में हुए सीरीज के नाम है। पांच मैचों की वनडे सीरीज में कुल 11 शतक लगे थे। इस सीरीज में भारत की ओर से 6 शतक लगे थे। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 2-2 शतक जड़े थे। शिखर धवन और मनीष पांडे ने भी शतक मारा था। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ, जॉर्ज बेली, डेविड वॉर्नर, एरोन फिंच और मिचेल मार्श ने शतक ठोका था।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2013 में इंडिया में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान 9 शतक लगे थे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2013 में 6 मैचों की वनडे सीरीज हुई थी।

भारत ने जीती सीरीज

कप्तान शाइ होप के नाबाद 162 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने शनिवार को तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को पांच विकेट से हराया। भारत ने तिरूवनंतपुरम और गुवाहाटी में पहले दो मैच जीतने के बाद श्रृंखला 2 . 1 से अपने नाम कर ली। होप ने 21वां वनडे शतक लगाया और 143 गेंद की उनकी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने जीत के लिये 352 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया जो वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए उसकी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले लोकेश राहुल ने नाबाद 129 रन की आक्रामक पारी खेली , रोहित शर्मा (92) तथा ऋतुराज गायकवाड़ (57) की अर्धशतकीय पारियों के बूते भारत ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए सात विकेट पर 351 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में हुई शतकों की बौछार, 10 साल बाद हुआ ऐसा कारनामा