Ind vs WI LIVE Streaming: रांची में होगा रन युद्ध, आप कैसे देख सकते हैं इस T20 मैच को लाइव? जानिए तरीका

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

India vs West Indies LIVE Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच रांची में खेला जाना है। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं? ये जान लीजिए। 

Shai Hope Shreyas Iyer INd vs WI
इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज टी20 सीरीज

India vs West Indies LIVE Streaming: इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मुकाबला मेजबान भारतीय टीम ने जीता था। आज दोनों देशों के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाना है। सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। ऐसे में कैरेबियाई टीम सीरीज को बराबर करने इरादे से उतरेगी, जबकि टीम इंडिया चाहेगी कि सीरीज में 2-0 की बढ़ोतरी करके आगे बढ़ा जाए। एमएस धोनी के शहर रांची में ये मैच होगा। संभावना है कि वह खुद इस मैच को देखने के लिए पहुंचे। ऐसे में मैच खास होगा और अगर आप भी इस मैच को अपने स्मार्टफोन और टीवी पर लाइव देखना चाहते हैं तो इसका तरीका जान लीजिए। फ्री में भी आप इस मैच को टीवी पर लाइव देख सकते हैं।

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20 कब खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार 9 अक्टूबर को खेला जाएगा।

IND vs WI दूसरा टी20 कहां खेला जाएगा?

India vs West Indies दूसरा टी20 रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में खेला जाएगा।

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम वेस्टइंडीज पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी शाम को साढ़े 6 बजे मैदान पर उतरेंगे। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप हैं।

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच कहां और कैसे लाइव देखें?

India vs West Indies 2nd T20I मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर भिन्न-भिन्न भाषाओं में लाइव देख सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 मैचों का लुत्फ आप जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं। इसके अलावा आप फ्री में भी इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज टी20 मैच को देख सकते हैं, जिसके लिए आपको डीडी फ्री डिश चाहिए, जहां आप डीडी स्पोर्ट्स पर मैच का मजा उठा सकते हैं। अगर आपको इस मैच से जुड़ी दिलचस्प खबरें, लाइव स्कोरकार्ड और क्रिकेट की अन्य खबरें पढ़नी है तो आप लाइव हिन्दुस्तान के क्रिकेट पेज पर विजिट कर सकते हैं।

भारत की T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर

वेस्टइंडीज की T20I टीम: शाई होप (कप्तान & विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़रांची में होगा आज रन युद्ध, आप कैसे देख सकते हैं इस T20 मैच को LIVE? जानिए तरीका