India vs West Indies LIVE Streaming: दूसरे वनडे मैच को आप फ्री में भी देख सकते हैं, ये रहा तरीका
India vs West Indies 2nd ODI LIVE Streaming: इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मैच को अगर आपको टीवी या अपने स्मार्टफोन पर लाइव देखना है तो उसका तरीका जान लीजिए। फ्री में भी आप इस मैच को टीवी पर लाइव देख सकते हैं।

India vs West Indies 2nd ODI Match LIVE Streaming: इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच जारी 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी में खेला जाना है। भारतीय टीम पहला मैच जीत चुकी है। ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम की निगाहें सीरीज पर कब्जा करने पर होंगी। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम चाहेगी कि इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी की जाए और खुद को सीरीज जीतने का मौका दिया जाए। ऐस में यह मैच दिलचस्प होगा। अगर आप भी इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो तरीका जान लीजिए। फ्री में भी आप इस मैच को देख सकते हैं।
इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा?
इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी बुधवार 30 सितंबर को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा ODI मैच कितने बजे शुरू होगा?
इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज दूसरा ODI मैच दोपहर को 2 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान दोपहर को डेढ़ बजे मैदान पर उतरेंगे। ये लोकल टाइम है तो जाहिर है कि भारतीय टीम भी है, क्योंकि मैच भी इंडिया में ही हो रहा है।
इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मैच को लाइव टीवी पर कैसे देखें?
इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख पाएंगे। यहां आपको अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग चैनल पर कमेंट्री भी सुनने को मिलेगी।
इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मैच को फ्री में कैसे लाइव देखें?
India vs West Indies 2nd ODI मैच को अगर आपको टीवी पर लाइव फ्री में देखना है तो इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश होनी चाहिए, जहां पर आप डीडी स्पोर्ट्स पर इस मैच का लाइव प्रसारण देख पाएंगे, क्योंकि यह इंडिया का होम इंटरनेशनल व्हाइट बॉल मैच है।
India vs West Indies 2nd ODI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आपको देखनी है तो इसके लिए आपको जियोहॉटस्टार पर जाना होगा। ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की आप लाइव स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देख पाएंगे। यहां भी आप हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में कमेंट्री सुन सकते हैं।
वहीं, अगर आपको इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से जुड़ी दिलचस्प खबरें, रिकॉर्ड, लाइव अपडेट्स और लाइव स्कोरकार्ड चाहिए तो आपको लाइव हिन्दुस्तान के क्रिकेट पेज पर आना होगा, जहां पल-पल के अपडेट्स आपको मिलते रहेंगे।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी/मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11
ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, आमिर जंगू, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी/विटेल लॉज, जेडन सील्स और अल्जारी जोसेफ



