भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कब? जानें फ्री में कहां और कैसे देखें LIVE मैच

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

India vs West Indies 1st T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज समाप्त हो गई है। अब दोनों देशों के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज में श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे और टीम बदली-बदली नजर आएगी।

Team India Asian Games 2026
टीम इंडिया ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद टीम इंडिया को मेहमान टीम के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में भारतीय कप्तान के साथ-साथ लगभग पूरी टीम बदली-बदली नजर आएगी। वनडे सीरीज में जहां टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे थे, वहीं टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। अय्यर की टीम हाल ही में एशियन गेम्स में पाकिस्तान को धूल चटाकर गोल्ड मेडल जीतकर आ रही है। टीम में वैभव सूर्यवंशी से लेकर तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे धाकड़ खिलाड़ी है। वनडे टीम से सिर्फ 3 खिलाड़ी -कुलदीप यादव, नीतिश रेड्डी और नमनधीर- ही इस टी20 टीम का हिस्सा होंगे। बाकी खिलाड़ी एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद यहां पहुंचेंगे। जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर को इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। आइए एक नजर भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले टी20 से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कब खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होगा।

IND vs WI पहला टी20 कहां खेला जाएगा?

India vs West Indies पहला टी20 लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज पहले टी20 कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी साढ़े 6 बजे मैदान पर उतरेंगे।

IND vs WI पहला टी20 कहां और कैसे देखें लाइव?

India vs West Indies 1st T20I टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देख सकते हैं। वहीं ऑनलाइन भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 मैचों का लुत्फ आप जियोहॉटस्टार की ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं। वहीं फ्री में आप IND vs WI टी20 मुकाबलों का लुत्फ डीडी स्पोर्ट्स पर उठा सकते हैं।

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज शेड्यूल डेट, टाइमिंग और वेन्यू

मैचडेटटाइमिंगवेन्यू
1st T20Iअक्टूबर 6, 20267:00 PMइकाना स्टेडियम लखनऊ
2nd T20Iअक्टूबर 9, 20267:00 PMJSCA इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची
3rd T20Iअक्टूबर 11, 20267:00 PMहोलकर स्टेडियम, इंदौर
4th T20Iअक्टूबर 14, 20267:00 PMराजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद
5th T20Iअक्टूबर 17, 20267:00 PMएम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 स्क्वॉड

भारत की T20I टीम: श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा (VC), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (WK), संजू सैमसन (WK), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर

वेस्टइंडीज की T20I टीम: शाई होप (C & WK), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़aभारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कब? जानें कहां और कैसे देखें LIVE