IND vs SL Weather Report, 1st Test: गॉल में बारिश कर सकती है मजा किरकिरा, जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहला टेस्ट गॉल में खेला जाना है। हालांकि यहां पूरे टेस्ट मैच के दौरान बारिश का तगड़ा साया है। मैच के पहले दिन यानी 15 अगस्त को बारिश होने  के सबसे अधिक 90 प्रतिशत चांसेस है।

IND vs SL Galle Weather Report
IND vs SL गॉल वेदर

इंडिया वर्सेस श्रीलंका दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी शनिवार, 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को ध्यान में रखते हुए यह टेस्ट सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। हालांकि पहले टेस्ट पर बारिश का तगड़ा साया है, जो दोनों टीमों की उम्मीदों को तगड़ा झटका दे सकती है। गॉल के खराब मौसम का असर पूरे मैच पर पड़ सकता है क्योंकि टेस्ट मैच के सभी 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। मैच के पहले दिन यानी आज 15 अगस्त को बारिश होने के सबसे अधिक 90 प्रतिशत चांसेस है। आइए एक नजर IND vs SL वेदर रिपोर्ट पर डालते हैं-

IND vs SL वेदर रिपोर्ट

शनिवार के लिए मौसम का अनुमान है कि शुरुआत मुश्किल हो सकती है, गाले में बादल छाए रहेंगे और हवा चलेगी, साथ ही कुछ बारिश भी हो सकती है। तापमान 30-31°C के आसपास रहने की संभावना है, जबकि नमी के कारण मौसम काफी गर्म महसूस होगा।

AccuWeather के अनुमान में सुबह के लिए बारिश की 90 परसेंट संभावना, 5.6mm बारिश की उम्मीद, 92 परसेंट बादल छाए रहने और 5km की विजिबिलिटी दिखाई गई है। हवा की रफ्तार लगभग 20kmph रहने की उम्मीद है।

ऐसी कंडीशन में कोई भी कप्तान टॉस जीतकर पहले बैटिंग नहीं करना चाहेगा। टॉस जीतने वाली कप्तान की नजरें पहले फील्डिंग करने पर होगी ताकि उनके गेंदबाज इन कंडीशन का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सके। कंडीशन ओवरकास्ट होने की वजह से गेंद हवा में अधिक लहरेगी, जिससे बल्लेबाजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

10 बजे शुरू होगा IND vs SL टेस्ट

इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहला टेस्ट सुबह 10 बजे शुरू होगा, हालांकि गॉल में सुबह 9 बजे से ही बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है। मैच शुरू होने से एक घंटे पहले तक बारिश की संभावना 75 प्रतिशत है। ऐसे में टॉस में देरी भी हो सकती है, जिसका असर मैच पर पड़ेगा। वहीं 10 बजे के बाद मैदान पर काले बादल तो छाए रहेंगे, मगर बारिश की संभावना काफी कम है। ऐसे में मैच के बीच थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है। कई मौकों पर खेल को भी रोका जा सकता है, जिसका असर खिलाड़ियों की लय पर पड़ेगा।

IND vs SL टेस्ट 5 दिनों के मौसम का हाल

15 अगस्त, पहला दिन- बारिश की संभावना 90 प्रतिशत

16 अगस्त दूसरा दिन- बारिश की संभावना 74 प्रतिशत

17 अगस्त तीसरा दिन- बारिश की संभावना 81 प्रतिशत

18 अगस्त चौथा दिन- बारिश की संभावना 55 प्रतिशत

19 अगस्त पांचवां दिन- बारिश की संभावना 60 प्रतिशत

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SL पहला टेस्ट आज, बारिश किरकिरा कर सकती है मजा; देखें वेदर रिपोर्ट