India vs Sri Lanka U19 Asia Cup Semi Final Live Streaming: हॉटस्टार नहीं…यहां देखें IND U19 vs SL U19 सेमीफाइनल लाइव मैच
India vs Sri Lanka U19 Asia Cup Semi Final Live Streaming: इंडिया वर्सेस श्रीलंका U19 एशिया कप का सेमीफाइनल मुकाबला आज दुबई के आईसीसी अकैडमी ग्राउंड पर खेला जाना है। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान बांग्लादेश से भिड़ेगा।

India vs Sri Lanka U19 Asia Cup Semi Final Live Streaming- इंडिया वर्सेस श्रीलंका U19 एशिया कप का सेमीफाइनल मैच आज यानी शुक्रवार, 19 दिसंबर को खेला जाना है। IND U19 vs SL U19 मैच दुबई के आईसीसी अकैडमी ग्राउंड पर होगा, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी। अगर दोनों सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें जीतने में सफल रहती है तो फाइनल में फैंस को एक बार फिर हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। बता दें, ग्रुप स्टेज में भारत की जब इस टूर्नामेंट में पहली बार पाकिस्तान से भिड़ंत हुई थी, तो टीम इंडिया ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वियों को बुरी तरह रौंदा था। पाकिस्तान के भिड़ने से पहले भारत की सोच आज श्रीलंका को धूल चटाने पर होगी। आईए एक नजर India U19 vs Sri Lanka U19 मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं-
IND vs SL U19 एशिया कप 2025 सेमीफाइनल - मैच डिटेल्स
भारत और श्रीलंका के बीच U-19 एशिया कप 2025 सेमीफाइनल कब है?
भारत और श्रीलंका के बीच U-19 एशिया कप 2025 सेमीफाइनल शुक्रवार, 19 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे IST पर शुरू होगा।
भारत और श्रीलंका के बीच U-19 एशिया कप 2025 सेमीफाइनल का टॉस कब होगा?
भारत और श्रीलंका के बीच U-19 एशिया कप 2025 सेमीफाइनल का टॉस सुबह 10:00 बजे IST पर होगा।
भारत और श्रीलंका के बीच U-19 एशिया कप 2025 सेमीफाइनल कहां होगा?
भारत और श्रीलंका के बीच U-19 एशिया कप 2025 सेमीफाइनल दुबई के ICC एकेडमी ग्राउंड में होगा।
भारत और श्रीलंका के बीच U-19 एशिया कप 2025 सेमीफाइनल कैसे देखें लाइव?
भारत और श्रीलंका के बीच U-19 एशिया कप 2025 सेमीफाइनल का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और SonyLiv पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।
इंडिया वर्सेस श्रीलंका U19 एशिया कप स्क्वॉड-
भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल, आरोन जॉर्ज, युवराज गोहिल
श्रीलंका U19 टीम: दिमंथा महाविथाना, वीरन चामुदिथा, किथमा विथानापतिराना, कविजा गमागे, विमथ दिनसारा (कप्तान), चमिका हेनातिगाला, डुलनिथ सिगेरा, एडम हिल्मी (डब्ल्यू), सेठमिका सेनेविरत्ने, रसिथ निमसारा, थारुशा नवोद्य, मथुलन कुगाथास, विग्नेश्वरन आकाश, थारुशा नेथसारा, सनुजा निंदुवारा

लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें




