फ्री में कब और कहां देखें IND vs SL दूसरा टेस्ट लाइव? जानें मैच से जुड़ी अहम डिटेल्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IND vs SL 2nd Test Live Streaming Details: भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में आयोजित होगा। यह टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला है। भारत की नजर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होगी।

IND vs SL 2nd Test Live Streaming
भारतीय खिलाड़ियों के साथ कप्तान शुभमन गिल (फाइल फोटो)

आज से भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट शुरू होने जा रहा है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। भारत ने गॉल में पहला टेस्ट 165 रनों से जीता था। भारत की नजर सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा करके वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 तालिका में आगे बढ़ने पर होगी। भारत फिलहाल पांचवें पायदान पर है। भारत के पास विदेश में तीन साल में पहली टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है। भारत ने विदेश में आखिरी टेस्ट सीरीज जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीती थी। भारत को कोलंबो में गिल और ओपनर यशस्वी जायसवाल से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। दोनों गॉल टेस्ट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। कप्तान गिल ने 16 और 8 रन बनाए थे। वहीं, यशस्वी के बल्ले से पहली पारी में 32 रन निकले जबकि दूसरी पारी में खाता नहीं खुला। 'शतकवीर' देवदत्त पडिक्कल फिर से धमाल माचने के लिए बेकरार होंगे। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट कब खेला जाएगा?

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट रविवार यानी 23 अगस्त से शुरू होगा।

इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरा टेस्ट कहां खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

IND vs SL दूसरा टेस्ट कितने बजे शुरू होगा?

IND vs SL दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। टॉस के लिए कप्तान शुभमन गिल और धनंजय डिसिल्वा आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे।

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट टीवी पर कहां लाइव देखें?

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट टीवी पर आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं।

इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरा टेस्ट की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरे टेस्ट का ऑनलाइन लुत्फ आप सोनीलिव एप (SonyLIV) पर उठा सकते हैं।

फ्री में कैसे देखें भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट?

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट फ्री में आप DD स्पोर्ट्स पर DD फ्री डिश पर देख सकते हैं।

भारत का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका का स्क्वॉड: धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, साहन अरच्चिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, केशरा नुवांता, प्रभात जयसूर्या, मिलन रत्नायका, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़फ्री में कब और कहां देखें IND vs SL दूसरा टेस्ट लाइव? जानें अहम डिटेल्स