India vs Sri Lanka Live Streaming: भारत-श्रीलंका वॉर्म-अप मैच कब-कहां और कैसे देखें लाइव?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

India vs Sri Lanka Live Streaming: इंडिया वर्सेस श्रीलंका वॉर्मअप मैच शुक्रवार, 7 अगस्त से खेला जाना है। IND vs SL मैच भारतीय समयानुसार 10 बजे शुरू होगा। लाइव मैच की डिटेल्स जान लीजिए-

Team India
टीम इंडिया

India vs Sri Lanka Live Streaming: इंडिया वर्सेस श्रीलंका दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होना है। भारत के लिए यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नजरिए से काफी अहम रहने वाली है। अगर टीम इंडिया को WTC फाइनल में जगह बनानी है तो श्रीलंका का इस सीरीज में सूपड़ा साफ करना होगा। ऐसे में अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए भारतीय टीम शुक्रवार, 7 अगस्त से श्रीलंका XI के खिलाफ तीन दिन का वॉर्म अप मैच खेलेगी। पहले यह वॉर्म अप मैच 4 दिनों का था, मगर बाद में शेड्यूल में बदलाव किए गए। श्रीलंका की कंडीशन और पिच पर तालमेल बैठाने के लिए भारतीय बल्लेबाजों के लिए यह वॉर्म अप मुकाबला अहम रहने वाला है। आइए एक नजर IND vs SL वॉर्म अप मैच लाइव डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं-

इंडिया वर्सेस श्रीलंका वॉर्म-अप मैच कब खेला जाएगा?

India vs Sri Lanka वॉर्म अप मैच शुक्रवार, 7 अगस्त से खेला जाएगा, जो 9 अगस्त तक चलेगा।

IND vs SL वॉर्म अप मैच कहां खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस श्रीलंका वॉर्म-अप मैच कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा।

India vs Sri Lanka वॉर्म अप मैच कितने बजे शुरू होगा?

IND vs SL वॉर्म अप मैच भारतीय समयानुसार 10 बजे शुरू होगा।

इंडिया वर्सेस श्रीलंका वॉर्म-अप मैच कहां और कैसे देखें लाइव?

India vs Sri Lanka वॉर्म अप मैच का लाइव टेलिकास्ट टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, वहीं IND vs SL लाइव मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का मजा आप सोनीलिव की वेबसाइट और ऐप पर उठा सकते हैं। इसके अलावा भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर और मैच से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए लाइवहिंदुस्तान के साथ बने रहें।

इंडिया स्क्वॉड-

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन (फिटनेस बाकी), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी

गौतम गंभीर ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला

भारत के कोच गौतम गंभीर ने बताया है कि श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की मुश्किल सीरीज़ की तैयारी के लिए उन्हें अपनी टीम से क्या उम्मीदें हैं।

गंभीर ने BCCI से कहा, "हमें पता है कि हमारे सामने क्या है, हमें पता है कि हम किसके लिए खेल रहे हैं। हम ज़्यादा कर सकते हैं, हम अपनी लिमिट को पार कर सकते हैं, हम सभी चीजों को पूरा कर सकते हैं। 15 तारीख की सुबह (15 अगस्त) को, चाहे हम पहले बैटिंग कर रहे हों, चाहे हम पहले बॉलिंग कर रहे हों, हम हर जवाब, हर सवाल जो हमसे पूछा जाएगा, और हर जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसलिए पक्का करें कि हम अभी से सभी बॉक्स पर टिक करें।”

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।