IND vs SL LIVE मैच कब, कहां और कैसे देखें? सेमीफाइनल में कैसी रहेगी पिच

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

IND vs SL LIVE मैच कुछ ही देर में शुरू होगा। भारतीय टीम की नजरें गोल्ड मेडल मैच पर रहेगी। भारत अगर श्रीलंका को हराता है तो उनका एशियन गेम्स में कम से कम सिल्वर कन्फर्म हो जाएगा।

Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया आज यानी गुरुवार, 1 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया की नजरें गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह बनाने पर होगी। डिफेंडिंग चैंपियन भारत अगर फाइनल तक पहुंचता है तो उनका कम से कम सिल्वर मेडल कन्फर्म हो जाएगा। फाइनल में फैंस को इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबला देखने को भी मिल सकता है, अगर दोनों टीमें अपना-अपना सेमीफाइनल मैच जीतती है तो। पाकिस्तान का सेमीफाइनल मैच बांग्लादेश से है। आइए एक नजर भारत बनाम श्रीलंका लाइव मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं-

इंडिया वर्सेस श्रीलंका एशियन गेम्स क्रिकेट सेमीफाइनल कब खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस श्रीलंका एशियन गेम्स क्रिकेट सेमीफाइनल गुरुवार, 1 अक्टूबर को खेला जाएगा।

इंडिया वर्सेस श्रीलंका एशियन गेम्स क्रिकेट सेमीफाइनल कहां खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस श्रीलंका एशियन गेम्स क्रिकेट सेमीफाइनल कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन, जापान में खेला जाएगा।

इंडिया वर्सेस श्रीलंका एशियन गेम्स क्रिकेट सेमीफाइनल किस समय शुरू होगा?

इंडिया वर्सेस श्रीलंका एशियन गेम्स क्रिकेट सेमीफाइनल सुबह 10 बजे IST से शुरू होगा। टॉस 30 मिनट पहले होगा।

कौन से टीवी चैनल इंडिया वर्सेस श्रीलंका एशियन गेम्स क्रिकेट सेमीफाइनल का मुफ़्त लाइव टेलीकास्ट करेंगे?

इंडिया वर्सेस श्रीलंका एशियन गेम्स क्रिकेट सेमीफाइनल का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मैच का फ्री लाइव टेलीकास्ट DD स्पोर्ट्स (DD फ्री डिश) पर भी मिलेगा।

इंडिया बनाम श्रीलंका एशियन गेम्स क्रिकेट सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

इंडिया बनाम श्रीलंका इंडिया बनाम श्रीलंका एशियन गेम्स क्रिकेट सेमी-फाइनल JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

IND vs SL पिच रिपोर्ट

ग्रुप-स्टेज गेम्स के हिसाब से कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की सतह धीमी है, और हालात स्पिन के लिए अच्छे हो सकते हैं। कई दिनों तक बारिश होने से पिच और भी धीमी हो सकती है और आउटफील्ड सुस्त हो सकती है। हालांकि, फोरकास्ट अच्छा है, मैच के दिन बारिश की सिर्फ 10% संभावना है।

IND vs SL वेदर रिपोर्ट

निशिन में भारी बारिश के बाद, बुधवार को सूरज अपनी पूरी चमक के साथ निकला। गुरुवार के लिए फोरकास्ट एक्यूवेदर के अनुसार "बहुत गर्म और खूब धूप" और द वेदर चैनल के अनुसार "ज़्यादातर धूप" है, जिसमें टेम्परेचर 30 डिग्री सेल्सियस तक जाने और ह्यूमिडिटी लगभग 60% रहने की उम्मीद है।

IND vs SL मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

अगर अचानक बारिश की वजह से यह गेम भी रद्द हो जाता है, तो इंडिया ऊंची रैंक वाली टीम होने के कारण फाइनल में पहुंच जाएगा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SL LIVE मैच कब, कहां और कैसे देखें? पिच रिपोर्ट के साथ जाने वेदर अपडेट