Hindi Newsक्रिकेटINDW vs SLW Highlights: भारत का वर्ल्ड कप में धांसू आगाज, दीप्ति ने श्रीलंका के खिलाफ काटा गदर

INDW vs SLW Highlights: भारत का वर्ल्ड कप में धांसू आगाज, दीप्ति ने श्रीलंका के खिलाफ काटा गदर

India Women vs Sri Lanka Women Highlights: भारत ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में जीत के साथ अभियान शुरू किया है। भारत ने पहले मैच में श्रीलंका को 59 रनों से शिकस्त दी। श्रीलंका के सामने 271 रनों का टारगेट था।

INDW vs SLW Highlights: भारत का वर्ल्ड कप में धांसू आगाज, दीप्ति ने श्रीलंका के खिलाफ काटा गदर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Md.Akram | लाइव हिन्दुस्तान | Tue, 30 Sep 2025 11:54 PM IST
हमें फॉलो करें

INDW vs SLW Highlights: भारत ने आईसीसी आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में धांसू आगाज किया है। भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका को 59 रनों से धूल चटाई। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया मैच बारिश से प्रभावित रहा, जिसमें तीन ओवरों की कटौती की गई। श्रीलंकाई टीम 271 रनों के डीएलएस टारगेट का पीछा करते हुए 45.4 ओवर में 211 रन पर सिमटी। श्रीलंका के खिलाफ ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गदर काटा। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दीप्ति ने अर्धशतक जड़ने के अलावा तीन विकेट चटकाए। स्नेह राणा और श्री चरण ने दो-दो जबकि क्रांति गौड़, अमनजोत कौर और प्रतिका रावल ने एक-एक शिकार किया। भारत और श्रीलंका टूर्नामेंट के संयुक्त मेजबान है।

श्रीलंका के लिए कप्तान चामरी अटापट्टू (47 गेंदों में 43) ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने हासिनी परेरा (14) के साथ पहले विकेट के लिए 30 और हर्षिता समरविक्रमा (29) के संग दूसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की। नीलाक्षी डिसिल्वा ने 35 और अचिनी कुलसुरिया ने 17 रनों का योगदान दिया। विषमि गुणरत्ने (11) और कविशा दिलहारी (15) समेत श्रीलंका की छह प्लेयर 15 का आंकड़ा पार नहीं सकीं। इससे पहले, भारत ने 47 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 269 रन जुटाए। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्टार ओपनर स्मृति मंधाना (8) चौथे ओवर में आउट हो गईं। इसके बाद, प्रतिका रावल (59 गेंदों में 38) ने हरलीन देओल (64 गेंदों में 48) के साथ 67 रनों की साझेदारी की। प्रतिका 20वें ओवर में पवेलियन लौटी, जिसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई।

भारत ने इनोका राणावीरा द्वारा डाले गए 26वें ओवर में हरलीन, जेमिमा रोड्रिग्स (0) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (21) के विकेट खोए। ऋचा घोष (2) का बल्ला भी नहीं चला। भारत ने 124 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में दीप्ति शर्मा (53 गेंदो में 53) और अमनजोत कोर (56 गेंदों मं 57) ने मोर्चा संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की और भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। अमनजोत ने वनडे करियर का पहला जबकि दीप्ति ने 16वां अर्धशतक लगाया। दीप्ति ने स्नेह राणा (15 गेंदों में नाबाद 28) के साथ आठवें विकेट के लिए 43 रनों की पार्टनरशिप की। श्रीलंका के लिए इनोका ने चार विकेट लिए। उदेशिका प्रबोधनी ने दो, अचिनी कुलसुरिया और कप्तान चामरी अटापट्टू ने एक-एक विकेट हासिल किया।

INDW 269/8 (47 ओवर)

SLW 211/10 (45.4 ओवर)

30 Sept 2025, 02:20:54 PM IST

INDW vs SLW Live Score: श्रीलंका स्क्वॉड

चामरी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, देवमी विहंगा, अचिनी कुलसुरिया, उदेशिका प्रबोधनी, पियमी वात्सला बदलगे, नीलाक्षी डी सिल्वा, सुगंधिका कुमारी, इमेशा दुलानी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।