Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India vs Sri Lanka Live Score U19 Asia Cup Semi Final IND U19 vs SL U19 Live Cricket Scorecard Today Match 19 DEC
IND vs SL Highlights: भारत ने U19 एशिया कप फाइनल में बनाई जगह, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से टक्कर

IND vs SL Highlights: भारत ने U19 एशिया कप फाइनल में बनाई जगह, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से टक्कर

संक्षेप:

India vs Sri Lanka Live Score, U19 Asia Cup Semi Final: भारत ने U19 एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने शुक्रवार को श्रीलंका को पहले सेमीफाइनल में 8 विकेट से हराया। खिताबी मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।

Dec 19, 2025 06:46 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

India vs Sri Lanka, U19 Asia Cup Semi Final Highlights: भारत ने श्रीलंका को बारिश से प्रभावित अंडर-19 एशिया कप 2025 के पहले सेमीफाइनल में आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। टूर्नामेंट में भारत की ये लगातार चौथी जीत है। भारत ने इस जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा। आज यानी शुक्रवार 19 दिसंबर को दुबई के आईसीसी अकैडमी ग्राउंड पर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 138 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने विहान और आरोन की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 12 गेंद शेष रहते जीत हासिल की। भारत ने सेमीफाइनल में 18 ओवर में 2 विकेट पर 139 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज और कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ सात रन ही बना सके। विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 6 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। विहान और आरोन ने अर्धशतकीय पारी खेली और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। आरोन जॉर्ज ने 49 गेंद में नाबाद 58 रन बनाए, जबकि विहान मल्होत्रा ने 45 गेंद में नाबाद 61 रन का योगदान दिया। आरोन ने विजयी चौका लगाया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही है। किशन सिंह ने डुलनिथ सिगेरा को आउट किया। इसके बाद दीपेश देवेंद्रन ने वीरन चामुदिथा को पवेलियन भेजा। कविजा गमागे 4 गेंद में दो रन ही बना सके। कप्तान विमथ दिनसारा ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 29 गेंद में 32 रन बनाए। किथमा विथानापतिराना 4 गेंद में सात रन का योगदान दे सके। विकेटकीपर बल्लेबाज एडम हिल्मी एक रन ही बना सके। चमिका हेनातिगाला ने 38 गेंद में 42 रन की पारी खेली। सेठमिका सेनेविरत्ने पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 22 गेंद में 30 रन का योगदान दिया।

टीम इंडिया का इस टूर्नामेंट में सफर अभी तक लाजवाब रहा है। ग्रुप स्टेज में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान समेत यूएई और मलेशिया को धूल चटाकर ना सिर्फ जीत की हैट्रिक लगाई, बल्कि सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की की। यूएई को भारत ने 234 तो मलेशिया को 315 रनों से पटखनी दी, वहीं भारत ने पाकिस्तान को 90 रनों से धूल चटाई।

IND U19 vs SL U19 Highlights


6:37 PM IND U19 vs SL U19 Live Score- भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया। 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 18वें ओवर में जीत हासिल की। विहान और आरोन ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत का फाइनल में पाकिस्तान से सामना होगा।

6:26 PM IND U19 vs SL U19 Live Score- बल्लेबाज विहान ने 35 गेंद में अर्धशतक लगाया है। उन्होंने सेमीफाइनल में अब तक 4 चौके और दो छक्के लगाए हैं।

6:07 PM IND U19 vs SL U19 Live Score- 10 ओवर के बाद भारत ने 72 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 60 गेंद में 67 रन चाहिए।

5:56 PM IND U19 vs SL U19 Live Score- भारत ने 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं। आरोन 14 और विहान 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

5:40 PM IND U19 vs SL U19 Live Score- 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को डबल झटके लगे हैं। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और आयुष पवेलियन लौट गए हैं।

5:07 PM IND U19 vs SL U19 Live Score- श्रीलंका ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए हैं।

4:50 PM IND U19 vs SL U19 Live Score- श्रीलंका ने 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 128 रन बना लिए हैं। शुरुआती झटकों से लड़खड़ाई श्रीलंका को कप्तान विमथ और चमिका ने संभाला है।

4:28 PM IND U19 vs SL U19 Live Score- श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। टीम ने 12 ओवर में 81 रन बनाए हैं।

3:50 PM IND U19 vs SL U19 Live Score-पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही है। टीम ने चौथे ओवर के अंदर ही दो विकेट गंवा दिए हैं।

3:24 PM IND U19 vs SL U19 Live Score- श्रीलंका अंडर-19 (प्लेइंग इलेवन): विमथ दिनसारा (कप्तान), वीरन चामुदिथा, किथमा विथानापतिराना, कविजा गमागे, सनुजा निंदुवारा, चमिका हेनातिगाला, डुलनिथ सिगेरा, एडम हिल्मी (विकेटकीपर), सेठमिका सेनेविरत्ने, रसिथ निमसारा, विग्नेश्वरन आकाश

भारत U19 (प्लेइंग XI): आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह

3:24 PM IND U19 vs SL U19 Live Score- भारतीय टीम ने श्रीलंंका के खिलाफ सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

2:43 AM IND U19 vs SL U19 Live Score- बांग्लादेश वर्सेस पाकिस्तान U19 एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल शुरू हो गया है। मैच 27-27 ओवर का खेला जा रहा है। भारत और श्रीलंका का मैच जिस मैदान पर होना है, वो अभी गिला है। जिस वजह से अभी तक टॉस भी नहीं हो पाया है।

2:03 PM IND U19 vs SL U19 Live Score- भारतीय समयानुसार अगर साढ़े तीन बजे तक इंडिया वर्सेस श्रीलंका और बांग्लादेश वर्सेस पाकिस्तान सेमीफाइनल शुरू नहीं होते तो मैच को रद्द कर दिया जाएगा और ग्रुप स्टेज में टेबल टॉपर टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। इस टूर्नामेंट में भारत और बांग्लादेश को फाइनल का टिकट मिलेगा और श्रीलंका व पाकिस्तान बाहर हो जाएगा।

1:30 PM IND U19 vs SL U19 Live Score- खबर है कि दुबई में बारिश रुक गई है, मगर मैदान अभी भी गीला है। पहले भी मैदान को सुखाने की पूरी कोशिश की जा रही थी, मगर फिर बारिश ने दस्तक दे दी। अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि बारिश फिर से ना हो और जल्दी से जल्दी मैच शुरू हो सके।

12:33 PM IND U19 vs SL U19 Live Score- बारिश की आंख मिचौली दुबई में जारी है। भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के मैच का भी टॉस टल रहा है। अगर दोनों मैच रद्द होते हैं तो भारत और बांग्लादेश फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे क्योंकि दोनों टीमें अपना-अपना ग्रुप टॉप करके यहां पहुंची है। अंडर-19 सेमीफाइल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है।

10:29 AM IND U19 vs SL U19 Live Score- गुड न्यूज! दुबई में रुकी बारिश, मगर मैदान अभी भी गीला है। मैदान को सुखाने की प्रक्रिया जारी है। जैसे ही मैदान सूख जाएगा दोनों कप्तान टॉस के लिए उतरेंगे।

10:29 AM IND U19 vs SL U19 Live Score- एक्यूवेदर के अनुसार, हर गुजरते घंटे के साथ दिन बेहतर होता जाएगा। दोपहर में बारिश नहीं होगी और शुरुआती देरी के बाद मैच बिना किसी रुकावट के होने की उम्मीद है।

10:06 AM IND U19 vs SL U19 Live Score- टॉस में देरी! दुबई में हो रही बारिश का असर इस मैच पर पड़ा है। भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले के टॉस में बारिश की वजह से देरी हो रही है। टॉस 10 बजे होना था।

9:50 AM IND U19 vs SL U19 Live Score- कुछ ही देर में इंडिया वर्सेस श्रीलंका सेमीफाइनल मुकाबले का टॉस होने वाला है। भारतीय टीम अगर टॉस जीतती है तो उनकी नजरें पहले बैटिंग कर श्रीलंका पर दबाव बनाने पर होगी। दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश पाकिस्तान से भिड़ेगा।

9:36 AM IND U19 vs SL U19 Live Score- अभिज्ञान कुंडू का ऐतिहासिक दोहरा शतक! अभिज्ञान कुंडू ने मलेशिया के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। यह U19 वनडे में किसी भी भारतीय द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी थी। इससे पहले यह रिकॉर्ड अंबाति रायुडू के नाम था, जिन्होंने 2002 में 177 रन बनाए थे। 23 साल बाद किसी भारतीय ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ा है।

9:08 AM IND U19 vs SL U19 Live Score- भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है फाइनल! भारत और श्रीलंका के बीच पहला तो बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल मैच खेलने जाने हैं। अगर टीम इंडिया और पाकिस्तान यहां जीत दर्ज करती है तो फाइनल में फैंस को एक हाईवोल्टेज मैच देखने को मिल सकता है।

8:44 AM IND U19 vs SL U19 Live Score- अंडर-19 एशिया कप 2025 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में अभिज्ञान कुंडू 263 रनों के साथ पहले तो वैभव सूर्यवंशी 226 रनों के साथ चौथे पायदान पर है। भारत को ट्रॉफी की ओर एक और कदम बढ़ाना है तो आज इनका बल्ला चलना जरूरी है। इसके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे पर भी हर किसी की नजरें रहेगी।

8:30 AM IND U19 vs SL U19 Live Score- नमस्कार! इंडिया वर्सेस श्रीलंका अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे होगा।

इंडिया वर्सेस श्रीलंका U19 एशिया कप स्क्वॉड-

भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल, आरोन जॉर्ज, युवराज गोहिल

श्रीलंका U19 टीम: दिमंथा महाविथाना, वीरन चामुदिथा, किथमा विथानापतिराना, कविजा गमागे, विमथ दिनसारा (कप्तान), चमिका हेनातिगाला, डुलनिथ सिगेरा, एडम हिल्मी (डब्ल्यू), सेठमिका सेनेविरत्ने, रसिथ निमसारा, थारुशा नवोद्य, मथुलन कुगाथास, विग्नेश्वरन आकाश, थारुशा नेथसारा, सनुजा निंदुवारा

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;