Ind vs SL 2nd Test: श्रीलंका ने पूरा जोर लगाकर ड्रॉ करा दिया दूसरा टेस्ट, मगर टीम इंडिया ने जीत ली सीरीज

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

India vs Sri Lanka 2nd Test Result: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। भारत ने फॉलोऑन श्रीलंका को दिया था, लेकिन सभी विकेट मेजबानों को नहीं गिरे। हालांकि, सीरीज भारत ने 1-0 से जीत ली।

Shubman Gill India vs Sri Lanka
शुभमन गिल इंडिया वर्सेस श्रीलंका टेस्ट मैच में जश्न मनाते हुए

India vs Sri Lanka 2nd Test Result: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला कोलंबो के एसएससी में खेला गया। इस मैच का नतीजा ड्रॉ के रूप में रहा। हालांकि, भारत ने इस सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया, क्योंकि पहला मैच भारत ने जीता था। दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन भारत के पास मैच जीतने का मौका था, लेकिन दूसरी पारी में श्रीलंका के बाकी के 4 विकेट भारतीय गेंदबाज नहीं चटका सके। यहां तक कि 429 रन उन्होंने बना लिए और 200 से ज्यादा की बढ़त भी हासिल कर ली थी। इस मैच में श्रीलंका को टीम इंडिया ने फॉलोऑन दिया था। ऐसे में इस मैच का नतीजा मेजबान टीम के लिए जीत से कम नहीं है।

इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने देवदत्त पडिक्कल के 117 और ध्रुव जुरेल के नाबाद 115 रनों के दम पर 503/9 पर पारी घोषित कर दी थी। भारत को इसे बड़े स्कोर तक पहुंचाने में ऋषभ पंत, कप्तान शुभम गिल, यशस्वी जायसवाल और रविंद्र जडेजा की भी मदद लगी थी। पंत ने 63, गिल ने 50, यशस्वी ने 45 और जडेजा ने 43 रन बनाए थे।

सोनल दिनुशा ने दोनों पारियों में जड़ा शतक

वहीं, श्रीलंका की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो सोनल दिनुशा के 103 और पसिंदु सूरयाबंदरा के 80 रनों के दम पर 290 तक पहुंच पाई। 213 रनों की बढ़त भारत के पास थी। ऐसे में टीम इंडिया ने फॉलोऑन लागू कर दिया और फिर से श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी। चौथे दिन और पांचवें दिन श्रीलंका ने अच्छा खेल दिखाया। खासकर सोनल दिनुषा ने फिर से शतक जड़ा और टीम को हार से बचाया।

श्रीलंका ने चौथी पारी में 9 विकेट खोकर 429 रन बनाए और फिर दोनों टीमों ने हाथ मिलाया। इस तरह मैच ड्रॉ रहा। श्रीलंका के पास 200 रनों से ज्यादा की बढ़त और करीब 17 ओवरों का खेल बचा था। ऐसे में इस मैच का नतीजा निकलने की संभावना खत्म हो गई थी। यही वजह रही कि दोनों टीमें इस मैच को ड्रॉ कराने पर राजी हो गईं।

श्रीलंका की टीम के लिए दूसरी पारी में सोनल दिनुषा ने 264 गेंदों में 133 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि 92 रन अपना दूसरा ही मैच खेल रहे पसिंदु सूरियाबंदरा ने बनाए। 55 रनों की पारी कमिंदु मेंडिस ने भी खेली। 46 रन केशरा नुवांता ने बनाए, जो बहुत ज्यादा अहम थे, क्योंकि अगर वे आउट हो जाते तो फिर टीम मुश्किल में आ जाती।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़श्रीलंका ने ड्रॉ करा दिया दूसरा टेस्ट, मगर टीम इंडिया ने फिर भी जीत ली सीरीज