
IND vs SA वनडे सीरीज हुई खत्म...अब ये है टीम इंडिया का अगला शेड्यूल, आप भी कर लीजिए नोट
India vs South Africa T20I Series Schedule: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज समाप्त हो गई है। इसके बाद अब टीम इंडिया को इस साल पांच मैचों की टी20 सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही खेलनी है। इस सीरीज का शेड्यूल जान लीजिए।
India vs South Africa T20I Series Schedule: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका तीन मैचों की वनडे सीरीज का समापन शनिवार 6 दिसंबर को हो गया। टीम इंडिया अब कब और किसके खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलने उतरेगी? इसके बारे में जान लीजिए। टीम इंडिया को अपनी अगली सीरीज भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलनी है। इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जा चुकी है, जिसमें से एक सीरीज साउथ अफ्रीका ने और एक सीरीज इंडिया ने जीती है। ऐसे में ये टूर अभी तक बराबरी पर है। ऐसे में टी20 सीरीज मजेदार होगी।
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज टीम इंडिया की साल 2025 की आखिरी सीरीज होगी। इसकी शुरुआत मंगलवार 9 दिसंबर से होने वाली है। पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मुकाबला इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। तीसरे मैच के लिए दोनों टीमें धौलाधार की पहाड़ियों के बीच बने धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम का रुख करेंगी। ये मैच रविवार 14 दिसंबर को खेला जाएगा। चौथा मुकाबला इस सीरीज का लखनऊ में खेला जाएगा, जो बुधवार 14 दिसंबर को आयोजित होना है। आखिरी मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। अहमदाबाद में पांचवां मैच शुक्रवार 19 दिसंबर को खेला जाना है।
India vs South Africa T20I Series Full Schedule
पहला T20 मैच - मंगलवार 9 दिसंबर को कटक में
दूसरा T20 मैच - गुरुवार 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में
तीसरा T20 मैच - रविवार 14 दिसंबर को धर्मशाला में
चौथा T20 मैच - बुधवार 17 दिसंबर को लखनऊ में
पांचवां T20 मैच - शुक्रवार 19 दिसंबर को अहमदाबाद में
इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें टीम इंडिया आगे है। दोनों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 18 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि साउथ अफ्रीका ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। हैरानी की बात ये है कि साउथ अफ्रीका की टीम भारत में एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है।






