Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India vs South Africa Pitch Report 2nd T20I Today Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium Records Toss
IND vs SA Pitch Report, 2nd T20I: चंडीगढ़ की पिच का कैसा रहा है इतिहास? कौन मारेगा आज बाजी; जानें

IND vs SA Pitch Report, 2nd T20I: चंडीगढ़ की पिच का कैसा रहा है इतिहास? कौन मारेगा आज बाजी; जानें

संक्षेप:

India vs South Africa Pitch Report 2nd T20I: चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर के मैदान पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला इंटरनेशनल मैच आयोजित होने जा रहा है।

Dec 11, 2025 08:25 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

India vs South Africa Pitch Report 2nd T20I: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी गुरुवार, 11 दिसंबर को चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर मैदान पर खेला जाना है। कटक में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। आज सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम की नजरें दूसरे मुकाबले में भी मेजबानों को धूल चटाकर सीरीज में बढ़त को दोगुना करने पर होगी। वहीं साउथ अफ्रीका इस मैच को अपने नाम कर सीरीज में बराबरी करना चाहेगा। आईए एक नजर भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:विराट और रोहित के कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव होगा या नहीं, BCCI इस दिन करेगा चर्चा

IND vs SA पिच रिपोर्ट

मुल्लांपुर अपना पहला मेन्स इंटरनेशनल क्रिकेट मैच होस्ट करने के लिए तैयार है। दिसंबर के महीने में यहां ठंड का कहर रहेगा और ओस अहम भूमिका निभा सकती है। चेज करना इस मैदान पर होनों टीमों की पहली पसंद होगी। इस वेन्यू ने इस साल के IPL में कुछ रोमांचक मुकाबलों की मेजबानी की, लेकिन इसने कई तरह के नतीजे दिए: एक जहां टीमों ने 200 से ज्यादा का टोटल बनाया और साथ ही कम स्कोर वाले रोमांचक मैच भी खेले, जिनमें कुछ औसत स्कोर भी शामिल थे। कटक की सतह पर एक सरप्राइज टेस्ट का सामना करने के बाद इस मुकाबले में उतरते हुए, गुरुवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के लिए भी उतना ही रहस्य इंतजार कर रहा होगा। टॉस जीतकर यहां टीमें पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी।

ये भी पढ़ें:मैं किसी चीज से प्यार करती हूं तो...शादी तोड़ने के बाद मंधाना की जुबां पर खरा सच

मुल्लांपुर स्टेडियम रिकॉर्ड्स और आंकड़े (IPL)

मैच- 11

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 6 (54.55%)

दूसरे बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 5 (45.45%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 7 (63.64%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 4 (36.36%)

हाईएस्ट स्कोर- 228/5

लोएस्ट स्कोर- 95

हर विकेट पर औसत रन- 23.35

हर ओवर पर औसत रन- 8.80

पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 168.91

IND vs SA हेड टू हेड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अभी तक 32 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 19 मैच जीतकर टीम इंडिया ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं साउथ अफ्रीका को भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में 12 जीत मिली है। दोनों के बीच इस दौरान 1 मुकाबले का नतीजा नहीं निकल पाया था। आज टीम इंडिया की नजरें इस आंकड़े को 20 पर पहुंचाने पर होगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |