लगातार मैच खेलने से शुभमन गिल को भी हो रही टेंशन, वर्कलोड मैनेज करने का ढूंढ रहे तरीका

लगातार मैच खेलने से शुभमन गिल को भी हो रही टेंशन, वर्कलोड मैनेज करने का ढूंढ रहे तरीका

संक्षेप:

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने स्वीकार किया कि एशिया कप के बाद से लगातार यात्रा करने और तेजी से फॉर्मेट बदलने (टेस्ट, वनडे, टी20) के कारण आई चुनौती शारीरिक से ज्यादा मानसिक है।

Nov 13, 2025 06:42 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने लगातार क्रिकेट खेलने के कारण पैदा हुए वर्कलोड प्रबंधन के मुद्दे पर खुलकर बात की है। शुभमन गिल ने कहा कि वह अभी भी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि तीनों प्रारूपों के खिलाड़ी के रूप में अपने कार्यभार का प्रबंधन कैसे करें। गिल भारत की टेस्ट और वनडे टीमों के कप्तान हैं, जबकि हाल ही में उन्हें टी20 टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘‘मैं अभी भी यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि अपने कार्यभार का कैसे प्रबंधन करूं। हम लगातार खेल रहे हैं और विभिन्न देशों की यात्रा कर रहे हैं। हमें एक प्रारूप से दूसरे प्रारूप में खेलने के लिए भी कम समय मिल रहा है।’’

गिल ने कहा, ‘‘इसलिए मैं यह भी जानने की कोशिश कर रहा हूं कि मेरे लिए सभी प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन करने और सफल होने का सबसे अच्छा तरीका क्या है लेकिन चुनौती निश्चित रूप से शारीरिक से ज्यादा मानसिक है।‘‘ गिल ने इसके साथ ही कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका उनकी टीम के सामने कड़ी चुनौती पेश करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
गिल की पहली पसंद नहीं हैं शमी, चयन को लेकर सिलेक्टर के पाले में डाली गेंद

उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि मौजूदा डब्ल्यूटीसी चैंपियन के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होगा। कुछ मुश्किल पल भी आएंगे। लेकिन हमने उनका बखूबी सामना किया है। डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए यह दोनों टेस्ट मैच महत्वपूर्ण हैं।’’

गिल ने गुरुवार को मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘ हमेशा ऐसा ही होता है। अगर आप अतिरिक्त तेज गेंदबाज या स्पिनर को लेकर उतरते हैं तो हमेशा टकराव की स्थिति रहती है। इसलिए हम कल परिस्थिति का आकलन करके अंतिम एकादश पर फैसला करेंगे।’’

भारतीय कप्तान ने हालांकि कहा कि मैच का परिणाम बदलने में स्पिनरों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा, ‘‘यह लगभग तय हो चुका है। विकेट कल से अलग दिख रहा है। हम इसे कल सुबह देखेंगे और फिर स्पिन संयोजन के बारे में फैसला करेंगे, क्योंकि स्पिनर ही कमोबेश मैच का परिणाम तय करेंगे।‘‘

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |