Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India vs South Africa 4th t20i match live Streaming Ind vs SA T20 Match live telecast free online tv
IND vs SA Live Telecast, 4th T20I: फ्री में यहां देखें India vs South Africa लाइव मैच, ऑक्शन के बाद पहला मुकाबला

IND vs SA Live Telecast, 4th T20I: फ्री में यहां देखें India vs South Africa लाइव मैच, ऑक्शन के बाद पहला मुकाबला

संक्षेप:

IND vs SA Live Streaming, 4th T20I: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका चौथा टी20 मैच आज लखनऊ में खेला जाना है। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है और इस मैच को जीतकर सीरीज जीतना चाहेगी। ऐसे में मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

Dec 17, 2025 10:54 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IND vs SA Live Telecast and Streaming, 4th T20I: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका 5 मैचों टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी बुधवार, 17 दिसंबर को लखनऊ में खेला जाएगा। आईपीएल 2026 ऑक्शन के बाद ये पहला मैच होगा। सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। टीम इंडिया को इस सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। वहीं, साउथ अफ्रीका की कोशिश होगी कि मैच जीतकर सीरीज में वापसी की जाए और आखिरी मुकाबले को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाया जाए। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया का घर पर ये सेकेंड लास्ट मैच है। अपनी तैयारियों को भारत दुरुस्त करना चाहेगा। ऐसे में इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका चौथे टी20 मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

India vs South Africa चौथा टी20 कब और कहां खेला जाएगा?

IND vs SA 4th T20I आज यानी बुधवार, 16 दिसंबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका चौथा टी20 कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथा टी20 शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान (सूर्यकुमार यादव और एडेन मार्करम) आधा घंटा पहले यानी 6 बजकर 30 मिनट पर मैदान पर उतरेंगे।

India vs South Africa चौथा टी20 मैच टीवी पर लाइव कैसे देखें?

IND vs SA चौथे टी20 मैच को टीवी पर आप लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे, जहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री और दमदार क्वालिटी में आपको लाइव मैच देखने का मजा मिलेगा। हालांकि, इसके लिए थोड़े पैसे जरूर खर्च करने होंगे, क्योंकि ये पेड चैनल्स हैं।

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका चौथे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे। वहीं, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए आपको हॉटस्टार की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। हॉटस्टार पर भी आपको हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भारतीय भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी। यहां भी पेड सब्सक्रिप्शन वाला फंडा है।

India vs South Africa चौथे टी20 को फ्री में लाइव कैसे देखें?

एक सवाल रहता है कि IND vs SA T20I मैच को हम टीवी पर फ्री में लाइव कैसे देख सकते हैं? इसका जवाब ये है कि आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए, जहां डीडी स्पोर्ट्स चैनल आपको फ्री में उपलब्ध मिलता है। डीडी स्पोर्ट्स पर इंडिया के सभी होम मैचों का लाइव टेलीकास्ट होता है। ऐसे में आप फ्री में इस मैच का लुत्फ टीवी पर उठा सकते हैं। अगर आपको मैच से जुड़े अपडेट्स और स्कोर के बारे में जानना है तो आप लाइव हिन्दुस्तान के क्रिकेट सेक्शन पर विजिट कर सकते हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |