Ind vs SA 2nd Test LIVE Score: पहले दिन का खेल खत्म
गुवाहाटी टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। स्टंप्स के समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 81.5 ओवर में 247/6 रहा। सेनुरन मुथुसामी 25 और काइल वेरेन 1 रन बनाकर नाबाद हैं।


Bavuma
IND vs SA 2nd Test Day 1 Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहटी में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका पर लगाम लगाकर रखी है। मेहमान टीम का स्टंप्स का समय स्कोर 81/5 ओवर में 247/7 रहा। सेनुरन मुथुसामी 25 और विकेटकीपर काइल वेरेन 1 रन बनाकर नाबाद हैं। कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव 17 ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट निकाल चुके हैं। जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया। दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे सेशन में 91 रन जोड़कर चार विकेट गंवाए।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और पहले सेशन में एक विकेट खोकर 82 रन बनाए। 38 रन के निजी स्कोर पर एडेन मार्करम को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। दूसरे सेशन की शुरुआत में कुलदीप यादव ने रयान रिकेल्टन को आउट कर दूसरा झटका साउथ अफ्रीका को दिया। हालांकि, इसके बाद दूसरे सेशन के आखिर तक साउथ अफ्रीका ने कोई विकेट नहीं गंवाया। स्कोर दो सेशन के बाद 156/2 रहा।
साउथ अफ्रीका ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। कॉर्बिन बोस की जगह सेनुरन मुथुसामी टीम में आए। वहीं, भारतीय टीम में दो बदलाव देखने को मिले। चोटिल शुभमन गिल की जगह नितीश कुमार रेड्डी आए हैं और अक्षर पटेल की जगह साई सुदर्शन खेल रहे हैं। गिल की गैर मौजूदगी में ऋषभ पंत कमान संभाल रहे हैं। वह पहली बार आधिकारिक तौर पर टेस्ट कप्तानी कर रहे हैं। गुवाहटी का बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार किसी टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहा है। सीरीज में साउथ अफ्रीका 1-0 से आगे है।
Ind vs SA 2nd Test LIVE Score: पहले दिन का खेल खत्म
गुवाहाटी टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। स्टंप्स के समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 81.5 ओवर में 247/6 रहा। सेनुरन मुथुसामी 25 और काइल वेरेन 1 रन बनाकर नाबाद हैं।
Ind vs SA 2nd Test LIVE Score: सिराज ने जोरजी को भेजा पवेलियन
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका दिया है। सिराज ने 82वें ओवर में टोनी डे जोरजी का शिकार किया। उन्होंने 59 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए। जोरजी ने सेनुरन मुथुसामी के साथ 45 रनों की साझेदारी की।
Ind vs SA 2nd Test LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम ढेर
कुलदीप ने वियान मुल्डर का शिकार किया है। उन्होंने 68वें ओवर में मुल्डर को यशस्वी को कैच कराया। मुल्डर ने 18 गेंदों में 12 रन बनाए। उनके बल्ले से दो चौके निकले।
Ind vs SA 2nd Test LIVE Score: स्टब्स फिफ्टी से चूके
दक्षिण अफ्रीका के चौथा विकेट ट्रिस्टन स्टब्स के तौर पर गिरा है। उन्होंने 112 गेंदों में 49 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल हैं। उन्हें कुलदीप यादव ने 64वें ओवर में आउट किया।
Ind vs SA 2nd Test LIVE Score: टेम्बा बावुमा लौटे
Ind vs SA 2nd Test LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट टेम्बा बावुमा के रूप में गिरा है। उन्होंने 92 गेंदों में पांच चौकों के जरिए 41 रनों की पारी खेली। उन्हें जडेजा ने 58वें ओवर में यशस्वी के हाथों लपकवाया। उन्होंने स्टब्स के साथ 8 4रनों की साझेदारी की। स्टब्स 36 और टोनी डी जोरजी 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
Ind vs SA 2nd Test LIVE Score: दूसरे सेशन का खेल समाप्त
गुवाहटी टेस्ट मैच के दूसरे सेशन का खेल समाप्त हो गया है। साउथ अफ्रीका का स्कोर लंच से पहले 156/2 है। कप्तान टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद लौटे हैं। 40 मिनट के बाद तीसरे सेशन का खेल शुरू होगा।
Ind vs SA 2nd Test LIVE Score: बावुमा-स्टब्स क्रीज पर अड़े
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा और मिडिल ऑर्डर बैटर ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर अड़े हुए हैं। दोनों के बीच साझेदारी पनप चुकी है। स्कोर 140 के पार हो गया है। भारतीय गेंदबाज तीसरे विकेट की तलाश में हैं। लंच 1 बजेकर 20 मिनट पर होगा।
Ind vs SA 2nd Test LIVE Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 100 के पार
साउथ अफ्रीका का स्कोर पहली पारी में 100 के पार हो गया है। भारतीय टीम तीसरे विकेट की तलाश में है। भारतीय गेंदबाज इस साझेदारी को तोड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सारे विकल्प कप्तान ऋषभ पंत ने आजमा लिए हैं।
Ind vs SA 2nd Test LIVE Score: दोनों ओपनर लौटे पवेलियन
साउथ अफ्रीका की टीम के दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए हैं। जसप्रीत बुमराह ने पहले सेशन के आखिरी ओवर में मार्करम और कुलदीप यादव ने दूसरे सेशन की शुरुआत के पहले ओवर में रयान रिकेल्टन को आउट किया।
Ind vs SA 2nd Test LIVE Score: बुमराह ने साउथ अफ्रीका के नाम नहीं रहने दिया पहला सेशन
गुवाहटी टेस्ट मैच का पहले दिन का पहला सेशन साउथ अफ्रीका के नाम जाता लग रहा था, क्योंकि भारत को एक भी विकेट नहीं मिला था, लेकिन टी ब्रेक से पहले जसप्रीत बुमराह ने एडेन मार्करम को क्लीन बोल्ड कर दिया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने पहले सेशन में 26.5 ओवर में एक विकेट खोकर 82 रन बनाए।
Ind vs SA 2nd Test LIVE Score: आधा सेशन साउथ अफ्रीका ने निकाला
गुवाहटी टेस्ट मैच के पहले घंटे का खेल संभलकर साउथ अफ्रीका ने निकाल दिया है। रन 12 ओवर में 34 बनाए हैं, लेकिन विकेट नहीं गंवाया है। एक मौका बना था, जिसे केएल राहुल ने स्लिप में ड्रॉप कर दिया। बुमराह को एडेन मार्करम का विकेट मिल सकता था।
Ind vs SA 2nd Test LIVE Score: केएल राहुल ने छोड़ा कैच
सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने एडेन मार्करम को फंसा लिया था, लेकिन केएल राहुल ने उनका कैच छोड़ दिया। मार्करम जब आउट होने से बचे को वे सिर्फ 4 रन ही बना सके थे। अब देखना ये है कि ये कैच कितना भारी पड़ता है।
Ind vs SA 2nd Test LIVE Score: संभलकर खेल रहा साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका ने संभलकर शुरुआत की है। साउथ अफ्रीका ने पहले चार ओवर में कोई विकेट नहीं गंवाया और 11 रन बनाए।
Ind vs SA 2nd Test LIVE Score: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू
गुवाहटी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ओपनिंग पर उतरे हैं। भारत के लिए एक छोर से जसप्रीत बुमराह और दूसरे छोर से मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे हैं।
Ind vs SA 2nd Test LIVE Score: भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मार्को जेनसन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर और केशव महाराज
इंडिया: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज
Ind vs SA 2nd Test LIVE Score: टॉस हारे नए कप्तान ऋषभ पंत
टीम इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बने हैं, लेकिन वह भी अपनी कप्तानी में पहला टॉस हार गए हैं। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है।
Ind vs SA 2nd Test LIVE Score: भारतीय कप्तान भी बदला
कोलकाता टेस्ट मैच में शुभमन गिल चोटिल हो गए थे। ऐसे में स्टैंड इन कैप्टन ऋषभ पंत थे, लेकिन अब पंत ही गुवाहटी टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान होंगे, क्योंकि शुभमन गिल फिट नहीं हैं।
Ind vs SA 2nd Test LIVE Score: गुवाहटी में होगा पहला टेस्ट
गुवाहटी में पहली बार किसी टेस्ट मैच का आयोजन होने जा रहा है। खास तैयारी इस टेस्ट मैच के लिए की गई है। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच भी खास होगा, क्योंकि इसमें लंच से पहले टी ब्रेक होगा।
Ind vs SA 2nd Test LIVE Score: साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड
एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डिजोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, साइमन हार्मर, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ज़ुबैर हमज़ा, सेनुरन मुथुसामी और डेवाल्ड ब्रेविस
Ind vs SA 2nd Test LIVE Score: इंडिया का स्क्वॉड
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन और आकाश दीप
Ind vs SA 2nd Test LIVE Score: गुवाहटी में भिड़ेंगे इंडिया-साउथ अफ्रीका
गुवाहटी में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। साउथ अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत की कोशिश सीरीज को 1-1 से बराबर करने पर होंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।