IND vs SA Live Score- दूसरे दिन का खेल खत्म
IND vs SA Live Score- खराब रोशनी की वजह से दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। साउथ अफ्रीका के 489 रनों के सामने भारत ने 6.1 ओवर में 9 रन बनाए। राहुल-जायसवाल दोनों नाबाद पवेलियन लौटे।


यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल
India vs South Africa 2nd Test Day 2 Highlights: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने साउथ अफ्रीका के 489 रनों के सामने बिना विकेट खोए 9 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने 6.1 ओवर में एक भी विकेट नहीं गिरने दिया। जायसवाल 7 तो राहुल 2 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले सनुरन मुथुसामी ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ते हुए 109 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं मार्को येन्सन अपने शतक से चूक गए और 93 रनों पर आउट हुए। साउथ अफ्रीका ने पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए थे, दूसरे दिन आखिरी चार बल्लेबाजों ने मिलकर 242 रन जोड़े। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए, वहीं रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को 2-2 विकेट मिले।
IND vs SA Live Score- दूसरे दिन का खेल खत्म
IND vs SA Live Score- खराब रोशनी की वजह से दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। साउथ अफ्रीका के 489 रनों के सामने भारत ने 6.1 ओवर में 9 रन बनाए। राहुल-जायसवाल दोनों नाबाद पवेलियन लौटे।
India vs South Africa 2nd Test Live Score: जायसवाल-राहुल क्रीज पर
India vs South Africa 2nd Test Live Score: केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी क्रीज पर है। दूसरे दिन के खेल का आधा घंटा बचा है। दोनों बल्लेबाजों की नजरें विकेट बचाने पर होगी।
India vs South Africa 2nd Test Live Score: साउथ अफ्रीका 489 पर ऑलआउट
India vs South Africa 2nd Test Live Score: कुलदीप यादव ने मार्को येन्सन को 93 रनों पर बोल्ड कर साउथ अफ्रीका की पहली पारी को 489 के स्कोर पर समेट दिया है।
India vs South Africa 2nd Test Live Score: साउथ अफ्रीका 500 के करीब
India vs South Africa 2nd Test Live Score: साउथ अफ्रीका 500 के तो मार्को जेनसन अपने पहले शतक के करीब है। 4 बजे तक दिन का खेल खत्म हो जाएगा, ऐसे में साउथ अफ्रीका अपने गेंदबाजों को कम से कम 30 मिनट गेंदबाजी करने के लिए जरूर देना चाहेगा।
India vs South Africa 2nd Test Live Score: बुमराह ने दिलाई 9वीं सफलता
India vs South Africa 2nd Test Live Score: जसप्रीत बुमराह ने साइमन हार्मर को आउट कर भारत को 9वीं सफलता दिलाई है। बुमराह की यह इस पारी की दूसरी विकेट है।
India vs South Africa 2nd Test Live Score: सिराज ने दिलाई 8वीं सफलता
India vs South Africa 2nd Test Live Score: मोहम्मद सिराज ने लंच ब्रेक के बाद सेनुरन मुथुसामी को आउट कर भारत को 8वीं सफलता दिलाई। बाउंसर पर मुथुसामी पुल शॉट मारने चाहते थे, मगर वह गेंद को सीधा फाइनल लेग की दिशा में यशस्वी जायसवाल के हाथों में मार बैठे। मुथुसामी ने बनाए 109 रन।
India vs South Africa LIVE Score: लंच तक साउथ अफ्रीका ने बनाए 428 रन
दूसरे दिन लंच तक साउथ अफ्रीका ने 428 रन बना लिए हैं और सिर्फ सात विकेट गिरे हैं। भारत ने 137 ओवर गेंदबाजी कर ली है। यहां से भारत के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
India vs South Africa LIVE Score: मुथुसामी ने ठोका शतक
सेनुरन मुथुसामी ने 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। 192 गेंदों का उन्होंने सामना किया। ये मुथुसामी का पहला शतक टेस्ट क्रिकेट में है।
India vs South Africa LIVE Score: साउथ अफ्रीका 400 के पार
साउथ अफ्रीका ने 132 ओवर में 400 रनों का आंकड़ा पार किया। भारतीय टीम के लिए यहां से मुश्किल बढ़ने वाली है, क्योंकि दूसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल जारी है। भारत अभी भी साउथ अफ्रीका को ऑलआउट करने से 3 विकेट दूर है।
India vs South Africa LIVE Score: साउथ अफ्रीका 360 के पार
साउथ अफ्रीका ने 360 का स्कोर पार कर लिया है। दूसरे सेशन का आधा खेल खत्म हो चुका है। 7 विकेट साउथ अफ्रीका ने खोए हैं। 3 विकेट भारत जल्द से जल्द निकालना चाहेगा।
India vs South Africa LIVE Score: आखिरकार भारत को मिली सफलता
आखिरकार दिन की पहली सफलता भारत को मिली। दूसरे सेशन में रविंद्र जडेजा ने काइल वैरेनी को स्टंप आउट कराया। ऋषभ पंत ने शानदार स्टंपिंग की। 122 गेंदों में 45 रन 5 चौकों की मदद से वैरेनी ने बनाए।
India vs South Africa LIVE Score: पहला सेशन साउथ अफ्रीका के नाम
टी ब्रेक तक साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर 316 रन बना लिए हैं। सेनुरन मुथुसामी 56 और काइल वैरेनी 38 रन बनाकर नाबाद हैं। ये सेशन पूरी तरह साउथ अफ्रीका के नाम रहा। हर गेंदबाज ने इस सेशन में गेंदबाजी की, लेकिन विकेट नहीं मिला।
India vs South Africa LIVE Score: मुथुसामी ने ठोक दी फिफ्टी
सेनुरन मुथुसामी ने 121 गेंदों में 5 चौकों की मदद से अर्धशतक जड़ा है। साउथ अफ्रीका के लिए वे इस पारी में अर्धशतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
India vs South Africa 2nd Test LIVE: भारत अभी तक खाली हाथ
गुवाहटी टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम अभी तक खाली हाथ है। पहले सेशन का 3 चौथाई खेल हो चुका है, लेकिन भारत को विकेट नहीं मिला है। रन कम जरूर बने हैं, लेकिन भारत के लिए ये मुश्किल खड़ी सकते हैं।
India vs South Africa 2nd Test LIVE: दूसरे दिन का पहला घंटा साउथ अफ्रीका के नाम
इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहटी में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का पहला घंटा साउथ अफ्रीका के नाम रहा। एक भी विकेट साउथ अफ्रीका ने नहीं खोया। करीब 30 रन टीम ने जोड़े।
India vs South Africa 2nd Test LIVE: साउथ अफ्रीका 250 के पार
साउथ अफ्रीका ने गुवाहटी टेस्ट मैच के दूसरे दिन सधी शुरुआत हासिल की और आधे घंटे से ज्यादा के खेल में रन तो कम बनाए, लेकिन विकेट एक भी नहीं गंवाया, जो भारत के लिए चिंता का कारण बन सकता है।
India vs South Africa 2nd Test LIVE: दूसरे दिन का खेल शुरू
गुवाहटी टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। साउथ अफ्रीका ने 247/6 से आगे खेलना शुरू कर दिया है। सेनुरन मुथुसामी और काइल वैरेनी क्रीज पर हैं। भारत ने पेसर्स के साथ दिन के खेल की शुरुआत की है।
India vs South Africa 2nd Test LIVE: कुलदीप को मिले थे 3 विकेट
गुवाहटी टेस्ट मैच के पहले दिन 3 विकेट कुलदीप यादव ने चटकाए, जबकि एक-एक विकेट जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा को मिला।
India vs South Africa 2nd Test LIVE: साउथ अफ्रीका ने बना लिए हैं 247 रन
साउथ अफ्रीका ने पहले दिन अच्छी और सधी हुई बल्लेबाजी की। 247 रन 81.5 ओवर में टीम इंडिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने बनाए और सिर्फ 6 ही विकेट भारत को मिले। ऐसे में बाकी के चार विकेट भारत जल्दी निकालने की कोशिश करेगा। सेनुरन मुथुसामी 25 और काइल वैरेनी 1 रन बनाकर नाबाद हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।