Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़india vs south africa 2nd odi Match live streaming how to watch ind vs sa odi live match for free date timing
India vs South Africa Live Streaming: फ्री में कैसे देखें दूसरा IND vs SA ODI मैच? जानिए तरीका

India vs South Africa Live Streaming: फ्री में कैसे देखें दूसरा IND vs SA ODI मैच? जानिए तरीका

संक्षेप:

India vs South Africa 2nd ODI Live Streaming- इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। रायपुर में ये मैच होना है। इस मैच को आप लाइव कब, कहां और कैसे देख सकते हैं? जान लीजिए।

Wed, 3 Dec 2025 07:46 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

India vs South Africa 2nd ODI Live Streaming: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। बुधवार, 3 दिसंबर को सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। IND vs SA ODI सीरीज का दूसरा मैच जयपुर में खेला जाएगा। पहला मैच इस सीरीज का भारत ने जीता था। ऐसे में भारत के पास यहां सीरीज पर कब्जा करने का मौका होगा, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम सीरीज बराबर करने के इरादे के उतरेगी। फैंस एक बार फिर से रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी को मैदान पर देखने के लिए उत्साहित होंगे। ऐसे में जान लीजिए कि इस दिलचस्प मैच को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

India vs South Africa ODI सीरीज का दूसरा मैच कब खेला जाएगा?

IND vs SA ODI सीरीज का दूसरा मैच बुधवार, 3 दिसंबर को खेला जाएगा।

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का दूसरा मैच कहां खेला जाएगा?

India vs South Africa ODI सीरीज का दूसरा मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs SA ODI सीरीज का दूसरा मैच कितने बजे शुरू होगा?

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का दूसरा मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान (केएल राहुल और टेम्बा बावुमा) आधा घंटा पहले यानी 1 बजे मैदान पर उतरेंगे।

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का दूसरा मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

India vs South Africa ODI सीरीज के दूसरे मैच का लुत्फ आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर उठा सकते हैं, जहां आपको विभिन्न भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी।

IND vs SA ODI सीरीज का दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए आपको हॉटस्टार की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। यहां भी आपको अलग-अलग भाषाओं में और क्वालिटी में मैच देखने को मिलेगा।

India vs South Africa ODI सीरीज के दूसरे मैच को फ्री में लाइव कैसे देखें?

IND vs SA ODI सीरीज का दूसरा मैच अगर आपको टीवी पर फ्री में देखना है तो आप डीडी स्पोर्ट्स के जरिए देख सकते हैं, जो डीडी फ्री डिश पर फ्री में उपलब्ध है।

IND vs SA ODI Squad

इंडिया स्क्वॉड: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (C, wk), ऋषभ पंत (wk), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और ध्रुव जुरेल

साउथ अफ्रीका स्क्वॉड: टेम्बा बावुमा (C), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, रुबिन हरमन, केशव महाराज, मार्को जेनसेन, एडेन मार्करम, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, प्रेनेलन सुब्रयान

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |