
IND vs SA 1st T20I Live Streaming: फ्री में ऐसे देखें पहला T20 मैच, कटक में होगी कांटे की टक्कर
India vs South Africa 1st T20I Live Streaming: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का आगाज आज यानी 9 दिसंबर से होना है। इस मैच को आप लाइव फ्री में कैसे देख सकते हैं? ये जान लीजिए। ये मुकाबला कटक में खेला जाना है।
India vs South Africa 1st T20I Match Live Streaming: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका पांच मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज यानी मंगलवार 9 दिसंबर से होने जा रहा है। पहला मुकाबला कटक में खेला जाना है। इससे पहले दोनों देशों के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज खेली गई है। टेस्ट सीरीज को साउथ अफ्रीका ने और वनडे सीरीज को इंडिया ने जीता था। ऐसे में टी20 सीरीज खास होगी, क्योंकि टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी भी शुरू हो गई है। यही कारण है कि सारे मैच अब दिलचस्प होंगे। ऐसे में जान लीजिए कि इस रोमांचक मैच को आप कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं।
India vs South Africa T20I सीरीज का पहला मैच कब खेला जाएगा?
IND vs SA T20I सीरीज का पहला मैच मंगलवार 9 दिसंबर को खेला जाएगा।
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का पहला मैच कहां खेला जाएगा?
India vs South Africa T20I सीरीज का पहला मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs SA T20I सीरीज का पहला मैच कितने बजे शुरू होगा?
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का पहला मैच भारतीय समय के अनुसार शाम को 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान (सूर्यकुमार यादव और एडेन मार्करम) आधा घंटा पहले यानी शाम साढ़े 6 बजे मैदान पर उतरेंगे।
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का पहला मैच टीवी पर लाइव कैसे देखें?
India vs South Africa T20I सीरीज का पहला मैच लाइव आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। लाइव टेलीकास्ट में आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी।
IND vs SA T20I सीरीज के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए आपको हॉटस्टार की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। हॉटस्टार पर भी आपको हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी।
India vs South Africa T20I सीरीज के पहले मैच को फ्री में लाइव कैसे देखें?
IND vs SA T20I सीरीज का पहला मैच अगर आपको टीवी पर फ्री में देखना है तो इसके लिए आपको डीडी फ्री डिश चाहिए होगी, जहां डीडी स्पोर्ट्स चैनल आपको फ्री में उपलब्ध होगा, जहां इंडिया के सभी होम मैचों का लाइव टेलीकास्ट होता है। वहीं, अगर आपको मैच से जुड़ी अपडेट्स और स्कोर के बारे में जानना है तो आप लाइव हिन्दुस्तान के क्रिकेट सेक्शन पर विजिट कर सकते हैं।






